अमेरिका 3 नवंबर के चुनाव तक ईरान पर हमला नहीं करेगा: ट्रंप
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका 3 नवंबर को होने वाले मध्यावधि चुनाव तक ईरान पर कोई नया हमला नहीं करेगा। उन्होंने यह बात सोशल मीडिया पोस्ट में कही। चुनाव प्रचार के दौरान ट्रंप ने ईरान के साथ युद्ध के समाधान की संभावना जताई, लेकिन बड़े सैन्य अभियान दोबारा शुरू करने की संभावना से इनकार नहीं किया।

वॉशिंगटन, एजेंसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि अमेरिका 3 नवंबर को होने वाले मध्यावधि चुनाव तक ईरान पर कोई नया हमला नहीं करेगा। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी। ट्रंप इस सप्ताह रिपब्लिकन पार्टी के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने संकेत दिया था कि ईरान के साथ युद्ध का समाधान चुनाव के आसपास के दिनों में निकल सकता है। हालांकि, उन्होंने ईरान के खिलाफ बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान फिर शुरू करने की संभावना से भी इनकार नहीं किया था।


