ईरान की मदद में चीन-रूस की भूमिका पर ट्रंप को संदेह
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्हें विश्वास नहीं है कि चीन और रूस ईरान की मदद कर रहे हैं; अगर ऐसा है भी तो मदद सीमित होगी। उन्होंने हूती विद्रोहियों के व्यवहार को बहुत खराब बताया और रियाद हवाई अड्डे पर हमलों में हुई मौतों व घायलों का उल्लेख किया। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका यूक्रेन के साथ खुफिया जानकारी साझा कर रहा है और रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने के लिए काम कर रहा है।

वॉशिंगटन, एजेंसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि उन्हें विश्वास नहीं है कि चीन और रूस ईरान की मदद कर रहे हैं, क्योंकि उनके पास खाने के लिए बहुत कुछ है। ट्रंप पर उन खबरों को लेकर दबाव है, जिनमें दावा किया गया है कि चीन और रूस की कुछ संस्थाओं ने अमेरिकी सैनिकों पर हमलों के लिए ईरान को खुफिया जानकारी मुहैया कराई है। इस बारे में पूछे जाने पर ट्रंप ने 'ट्रुथ सोशल' पर लिखा कि अगर चीन और रूस ईरान की मदद कर भी रहे हैं तो यह बहुत सीमित स्तर पर होगी। हालांकि, उन्हें बिल्कुल विश्वास नहीं है कि ऐसा हो रहा है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के पास खोने के लिए बहुत कुछ है और अमेरिका को ऐसी किसी गतिविधि की जानकारी बहुत जल्द मिल जाएगी। ट्रंप ने जुलाई में भी कहा था कि उन्हें नहीं लगता कि चीन और रूस ईरान को हथियार बेच रहे हैं।
हूती विद्रोहियों पर ट्रंप की टिप्पणी
हूती विद्रोहियों का व्यवहार बहुत खराब
ट्रंप ने मंगलवार को यमन के बड़े हिस्से पर नियंत्रण रखने वाले हूती विद्रोहियों के व्यवहार को बहुत खराब बताया। अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध का असर पूरे पश्चिम एशिया में फैल रहा है। उन्होंने हाल में रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को भी निशाना बनाया। इन हमलों में 13 लोगों की मौत हुई और 300 से अधिक घायल हुए।
यूक्रेन के साथ खुफिया जानकारी साझा कर रहा अमेरिका
यूक्रेन को खुफिया जानकारी दे रहा अमेरिका
ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका अब भी यूक्रेन के साथ खुफिया जानकारी साझा कर रहा है। उन्होंने कहा कि अमेरिका रूस और यूक्रेन दोनों के साथ युद्ध खत्म कराने के लिए काम कर रहा है।


