ट्रंप ने सऊदी के हूती विद्रोही पर हमले के अनुरोध को ठुकराया : रिपोर्ट

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस के यमन में हूती विद्रोहियों के खिलाफ हवाई हमलों के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया है। हूती लड़ाकों ने सऊदी समर्थित सरकारी बलों के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू किया था, जिसके परिणामस्वरूप सैकड़ों लोगों की मौत हो गई।

ट्रंप ने सऊदी के हूती विद्रोही पर हमले के अनुरोध को ठुकराया : रिपोर्ट

वॉशिंगटन, एजेंसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के यमन में हूती लड़ाकों के खिलाफ हवाई हमले करने के अनुरोध को ठुकरा दिया। समाचार वेबसाइट एक्सियोस ने गुरुवार को यह खबर दी। ईरान समर्थित हूती विद्रोही वर्षों से उत्तरी यमन के बड़े हिस्से पर नियंत्रण रखते हैं। उन्होंने पिछले सप्ताह सऊदी समर्थित सरकारी बलों के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान शुरू किया था, जिसमें सैकड़ों लोग मारे गए। सऊदी अरब ने जवाबी कार्रवाई में दर्जनों हवाई हमले किए हैं। हूती मीडिया के अनुसार शुक्रवार को किए गए ताजा दो हमलों में एक हवाई अड्डे को निशाना बनाया गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़ट्रंप ने सऊदी के हूती विद्रोही पर हमले के अनुरोध को ठुकराया : रिपोर्ट