ट्रंप ने ईरान की मुआवजे की मांग ठुकराई
- अमेरिका से करीब 300 अरब डॉलर के मुआवजे की मांग की वॉशिंगटन,

- अमेरिका से करीब 300 अरब डॉलर के मुआवजे की मांग की वॉशिंगटन, एजेंसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध में हुए नुकसान के लिए ईरान के मुआवजे की मांग को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि इसके बजाय ईरान को उन लोगों की मौत और घायल होने के लिए जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए, जो उसके हमलों में प्रभावित हुए।ईरान ने अमेरिका से करीब 300 अरब डॉलर के मुआवजे और करीब 100 अरब डॉलर तक की जब्त संपत्तियां जारी करने की मांग की है। तेहरान ने होर्मुज को दोबारा खोलने के लिए रखी गई कई शर्तों में इन मांगों को भी शामिल किया है।
ट्रंप ने सोशल मीडिया मंच ‘ट्रुथ सोशल’ पर ईरान की मुआवजे की मांग को दिलचस्प विचार बताया। उन्होंने कहा कि भविष्य में होने वाली बातचीत में वह भी अपनी ओर से मुआवजे की मांग रखेंगे। ट्रंप के मुताबिक ईरानी प्रतिनिधि पिछले पांच महीने के सैन्य संघर्ष में हुए नुकसान के लिए मुआवजा मांग रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि यह संघर्ष इसलिए शुरू हुआ, क्योंकि ईरान परमाणु हथियार छोड़ने पर सहमत नहीं हुआ था। अमेरिका और इजरायल का ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान 28 फरवरी को शुरू हुआ था। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि मुआवजे में ईरान से जुड़े हमलों और संघर्षों में मारे गए या घायल हुए लोगों को भी शामिल किया जाना चाहिए। उन्होंने 2000 में अमेरिकी युद्धपोत यूएसएस कोल पर हुए हमले समेत अन्य घटनाओं का भी उल्लेख किया।


