रिपोर्ट : ट्रंप ने ईरान पर नए हमले का आदेश दिया

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

अपडेट::: डीपी:::1::: रिपोर्ट : ट्रंप ने ईरान पर नए हमले का आदेश दिया

 रिपोर्ट : ट्रंप ने ईरान पर नए हमले का आदेश दिया

- आक्रामक हमला ईरान को आत्मसमर्पण के लिए मजबूर करेगा वॉशिंगटन, एजेंसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सेना को इसी सप्ताहांत ईरान पर नया हमला करने का आदेश दिया है। 'द वॉल स्ट्रीट जर्नल' ने शुक्रवार को अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से यह दावा किया।

ईरान पर दबाव

रिपोर्ट के अनुसार प्रस्तावित हमलों का उद्देश्य ईरान पर दबाव बढ़ाकर उसे आत्मसमर्पण के लिए मजबूर करना है। यह रिपोर्ट ऐसे समय आई है जब ट्रंप ने ईरान के साथ नई वार्ता की संभावना पर संदेह जताते हुए जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डे पर हुए हमले के बाद कड़ी जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दोहराई है। बताया जा रहा है कि अमेरिका और इजरायल संयुक्त रूप से सैन्य अभियान को अंजाम देंगे। उधर, मैरीलैंड के कैंप डेविड में शुक्रवार को कैबिनेट बैठक के दौरान ट्रंप ने कहा कि हम उन पर बहुत कड़े हमले करेंगे। एक समय ऐसा आएगा जब वे कहेंगे कि अब हम इसे और बर्दाश्त नहीं कर सकते। इस बीच सीबीएस न्यूज ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि अमेरिका ईरान के तेल रिफाइनरियों और बिजली संयंत्रों सहित ऊर्जा ढांचे पर हमले के विकल्प पर भी विचार कर रहा है। यदि ऐसा होता है तो यह मौजूदा सैन्य अभियान में बड़ा विस्तार होगा। मानवाधिकार संगठनों ने चेतावनी दी है कि नागरिक बुनियादी ढांचे को जानबूझकर निशाना बनाना युद्ध अपराध की श्रेणी में आ सकता है।

कुवैत के ड्रोन हमले

कुवैत ने शनिवार को कहा कि उसने ईरान की ओर से किए गए ड्रोन हमलों का जवाब दिया है। कुवैत की सेना ने बताया कि ईरान की ओर से किए गए ड्रोन हमलों का जवाब दिया जा रहा है। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता मेजर जनरल सऊद अब्दुल अजीज अल-ओतैबी ने कहा कि ड्रोन हमलों में देश के उत्तरी हिस्से में स्थित एक सरकारी भवन समेत कई महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया गया। बुबियान द्वीप पर एक कंपनी की इमारत हमले की चपेट में आ गई, जबकि ड्रोन को नष्ट करने के दौरान गिरे मलबे से कुछ स्थानों पर संपत्ति को नुकसान पहुंचा, लेकिन किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सेना ने कहा कि वह देश के हवाई क्षेत्र की सुरक्षा के लिए पूरी तरह सतर्क है और किसी भी खतरे से निपटने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

सामान्य प्रश्न

ट्रंप ने ईरान पर किस प्रकार का हमला करने का आदेश दिया है?
ट्रंप ने ईरान पर नए सैन्य हमलों का आदेश दिया है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़रिपोर्ट : ट्रंप ने ईरान पर नए हमले का आदेश दिया