ट्रंप की धमकी, मेरी हत्या हुई तो पूरी तरह बर्बाद होगा ईरान

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

- 1000 मिसाइलें तुरंत हमला करेगी - ईरान की सभ्यता को नष्ट कर देंगे

ट्रंप की धमकी, मेरी हत्या हुई तो पूरी तरह बर्बाद होगा ईरान

दुबई, एजेंसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को ईरान को अब तक की सबसे कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर ईरान ने उनकी हत्या की कोशिश की तो अमेरिका की 1000 मिसाइलें तुरंत हमला करेंगी। उसके हर हिस्से को बर्बाद कर दिया जाएगा। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के बाद अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है।

پاکستان के प्रधानमंत्री की बातचीत

ट्रंप ने 'ट्रुथ सोशल' पर लिखा कि एक हजार मिसाइलें तैयार हैं और उनका निशाना ईरान है। अगर ईरान सरकार अपनी धमकी पर अमल करती है तो इसके तुरंत बाद हजारों और मिसाइलें दागी जाएंगी। अमेरिकी सेना ईरान के सभी क्षेत्रों को पूरी तरह तबाह और नष्ट कर देगी। ट्रंप ने युद्ध और उसके बाद कायम अस्थिर युद्धविराम के दौरान कई बार अरबी में ईश्वर का नाम लिया है। उन्होंने ईरान की सभ्यता को नष्ट करने की धमकी भी दी है। उन्होंने दावा किया कि यह चेतावनी उनके खिलाफ हत्या की धमकियों के जवाब में है। खामेनेई के अंतिम संस्कार के दौरान कई लोगों ने ऐसे पोस्टर और बैनर लहराए, जिनमें ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की हत्या की मांग की गई थी।

शहबाज शरीफ ने ईरान और कतर के नेताओं से बात की

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अमेरिका और ईरान के बीच ठप पड़ी वार्ता को फिर से शुरू कराने के प्रयास के तहत ईरान और कतर के नेताओं से अलग-अलग बातचीत की। इसी सिलसिले में शुक्रवार रात यह बातचीत हुई। शरीफ ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से बातचीत के दौरान क्षेत्र में हाल में बढ़े तनाव पर गहरी चिंता जताई और क्षेत्रीय शांति एवं स्थिरता बहाल करने की तत्काल आवश्यकता पर जोर दिया। शरीफ ने कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी से भी फोन पर बातचीत की और क्षेत्र में हाल में बढ़े तनाव पर गहरी चिंता दोहराई।

अमेरिका का ईरान से आग्रह

होर्मुज को खुला घोषित करे ईरान : अमेरिका

वाशिंगटन। अमेरिका ने ईरान से सार्वजनिक रूप से यह घोषणा करने की मांग की है कि होर्मुज जलडमरूमध्य खुला है और इस समुद्री मार्ग से गुजरने वाले पोतों पर अब हमले नहीं किए जाएंगे। अमेरिका के वरिष्ठ अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि तेहरान में जारी अंदरूनी सत्ता संघर्ष के कारण किसी समझौते पर पहुंचना और उसे कायम रख पाना मुश्किल हो गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि ट्रंप ने अमेरिकी वार्ताकारों को ईरान के साथ समझौते पर पहुंचने के लिए सीमित समय दिया है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ट्रंप ने ईरान को क्या चेतावनी दी है?
ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान ने उनकी हत्या की कोशिश की तो अमेरिका की 1000 मिसाइलें तुरंत हमला करेंगी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।