होर्मुज से गुजरने वाले पोतों से 20% शुल्क वसूलेगा अमेरिका: ट्रंप
संदेश ::: पूर्व में इस शीर्षक से,,, ईरान ने समझौता तोड़ा, होर्मुज पर हमारा नियंत्रण

दुबई, एजेंसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार कहा कि अमेरिका होर्मुज से गुजरने वाले पोतों से 20 फीसदी शुल्क वसूलेगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ईरानी पोतों को अब इस रणनीतिक समुद्री मार्ग से गुजरने की अनुमति नहीं होगी। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका हॉर्मुज जलडमरूमध्य में ईरान के खिलाफ नाकेबंदी फिर से लागू करेगा। ट्रूथ सोशल पर कहा कि हम ईरानी नाकाबंदी को फिर से लागू कर रहे हैं। इसका उद्देश्य केवल ईरान के पोतों और उसके ग्राहकों को होर्मुज में प्रवेश या बाहर निकलने से रोकना है। उन्होंने कहा कि पोतों से लिया जाने वाला 20 प्रतिशत टोल इस संवेदनशील समुद्री क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए लिया जाएगा।
यह घोषणा ऐसे समय में हुई है, जब रविवार को होर्मुज में एक कंटेनर पर ईरानी हमले के बाद क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया। अमेरिका और इजरायल के साथ युद्ध शुरू होने के बाद से ईरान इस अहम समुद्री मार्ग पर अपना नियंत्रण होने का दावा करता रहा है। वहीं, ईरान का कहना है कि पिछले महीने हुए अंतरिम शांति समझौते के तहत उसे हॉर्मुज में पोतों की आवाजाही नियंत्रित करने और शुल्क वसूलने का अधिकार है। हालांकि, अमेरिका और अन्य पश्चिमी देश अंतरराष्ट्रीय समुद्री कानून का हवाला देते हुए इस दावे को खारिज कर दिया। इससे पहले ट्रंप ने रविवार को कहा कि ईरान पर युद्धविराम समझौते का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि अमेरिका हॉर्मुज पर नियंत्रण स्थापित करेगा। उन्होंने दावा किया कि ईरान ने समझौते को तोड़ दिया और अब अमेरिका उसके खिलाफ कड़ी सैन्य कार्रवाई जारी रखेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


