प्रदर्शनकारियों ने ट्रंप के भाषण में खलल डाला

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को टेक्सास के सैन एंटोनियो में रिपब्लिकन सीनेट उम्मीदवार केन पैक्सटन के समर्थन में आयोजित रैली के दौरान प्रदर्शनकारियों के विरोध का सामना करना पड़ा। पुलिस ने 12 प्रदर्शनकारियों को बाहर निकाला। भाषण में ट्रंप ने ईरान की संभावित मिसाइल धमकी का जिक्र करते हुए कहा कि अमेरिका अपने शहरों और देश की रक्षा करेगा।

प्रदर्शनकारियों ने ट्रंप के भाषण में खलल डाला

सैन एंटोनियो, एजेंसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बुधवार को टेक्सास में आयोजित रैली के दौरान कई बार प्रदर्शनकारियों के विरोध का सामना करना पड़ा। रैली का आयोजन रिपब्लिकन सीनेट उम्मीदवार केन पेक्सटन के समर्थन में किया गया था। टेक्सास में रिपब्लिकन पार्टी के सामने बढ़ती राजनीतिक चुनौतियों के बीच ट्रंप मतदाताओं को पेक्सटन के पक्ष में लामबंद करने की कोशिश कर रहे हैं। ट्रंप के भाषण के दौरान प्रदर्शनकारियों ने बार-बार नारेबाजी कर उन्हें रोकने की कोशिश की। इस दौरान 12 प्रदर्शनकारियों पुलिस बाहर ले गई। एक प्रदर्शनकारी के विरोध के बाद ट्रंप कुछ देर के लिए माइक्रोफोन से हट गए।

बाद में उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह प्रदर्शनकारी अपनी मां के पास वापस जा रहा है, लेकिन उसकी मां ने ट्रंप को वोट दिया है। फ्रीमैन कोलिजियम में आयोजित रैली में ट्रंप ने ईरान युद्ध को लेकर अपनी हालिया टिप्पणी पर भी सफाई दी। उन्होंने कहा कि ईरान मिसाइल के जरिये किसी अमेरिकी शहर को निशाना बनाने की कोशिश कर सकता है। ट्रंप ने कहा कि अगर वे सैन डिएगो या लॉस एंजिलिस को निशाना बनाते हैं, तो आप समस्याएं देखेंगे। उन्होंने कहा कि अमेरिका ऐसा नहीं होने देगा और वह अपने शहरों तथा देश की रक्षा करेगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़प्रदर्शनकारियों ने ट्रंप के भाषण में खलल डाला