अमेरिका- ईरान के बीच संघर्ष विराम समाप्त: ट्रंप

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका-ईरान के बीच संघर्ष विराम समाप्त करने का ऐलान किया। ट्रंप ने कहा कि ईरान के ठिकानों पर हमले किए जाएंगे। उन्होंने ईरान के शीर्ष नेतृत्व को बीमार बताया और वार्ता को समय की बर्बादी कहा। ईरान ने जवाबी कार्रवाई में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमला किया।

अमेरिका- ईरान के बीच संघर्ष विराम समाप्त: ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका- ईरान के बीच चल रहे संघर्ष विराम को समाप्त करने का ऐलान कर दिया है। ट्रंप ने बुधवार को अंकारा में चल रहे नाटो सम्मेलन को संबोधित करते हुए ये घोषणा की। होर्मुज में तीन पोत पर हुए हमले के बाद अमेरिका सेना ने 80 से अधिक ईरानी ठिकानों पर जमकर बम बरसाया। इसी कार्रवाई के बाद ट्रंप ने ये बयान दिया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी देते हुए कहा कि खर्ग द्वीप पर कब्जे के लिए ईरान के नागरिक सुविधाओं से जुड़े ठिकानों को निशाना बनाया जाएगा। उन्होंने कहा, अमेरिका ईरान के बिजली संयंत्रों और जल शोधन संयंत्रों को निशाना बनाएगा। उन्होंने ये भी कहा कि मंगलवार को खर्ग द्वीप पर हमला हुआ लेकिन तेल संयंत्रों को निशाना नहीं बनाया गया। ट्रंप ने कहा कि अगस्त मध्य तक पूरी होने वाली शांति वार्ता का समय अभी खत्म हो गया है। मुझे लगता है कि इन लोगों से समझौता सिर्फ समय की बर्बादी है। उन्होंने ईरान के शीर्ष नेतृत्व को बीमार बताते हुए कहा कि मैं तेहरान के साथ कोई वार्ता नहीं चाहता। उन्होंने ये भी कहा कि अगर ईरान बातचीत चाहता है तो मैं चाहूंगा कि मेरे शानदार वार्ताकार बात करतें रहें, लेकिन मुझे ऐसा कुछ नहीं दिखता। मैंने ऐसे लोग नहीं देखें। समुद्री मार्ग होर्मुज में तीन पोत पर हमले के बाद अमेरिका ने ईरान में 80 ठिकानों पर हमला किया। अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड ने बताया कि कार्रवाई में ईरान की वायु रक्षा प्रणाली, कमांड एंड कंट्रोल नेटवर्क, तटीय क्षेत्रों में स्थित रडार केंद्र, एंटी शिप मिसाइल क्षमता के साथ होर्मुज के आसपास मौजूद आईआरजीसी की 60 से अधिक छोटी नावों को तबाह किया गया। सेना ने बताया कि हमले का उद्देश्य ईरान की सैन्य क्षमता को कमजोर करना था जिसे अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्ग में पोतों का संचालन सुनिश्चित हो सके। अमेरिका ने ईरान को तेल बेचने के लिए दी छूट भी वापस ले ली है। सेंट्रल कमांड ने स्पष्ट कहा है कि अगर शांति वार्ता का कोई निष्कर्ष निकलता है तो अमेरिकी सेना आगे की कार्रवाई के लिए पूरी तरह से तैयार है.

स्पेन से बंद होगा व्यपार

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने नाटो समिट में कहा कि उन्होंने ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट को आदेश दिया है कि स्पेन के साथ व्यापार बंद किया जाए क्योंकि मैड्रिड नाटो का सबसे बुरा साथी है। स्पेन के प्रधानमंत्री पेद्रो सांचेज ने इस बयान को सामान्य बताते हुए कहा कि व्यापार से दोनों देशों को फायदा होता है।

वापस लौटे चार तेल- गैस टैंकर

होर्मुज में हमले शुरू होने के बाद चार तेल और गैस टैंकर वापस लौट गए। टैंकर ट्रैकर एलएसईजी और कप्लर के अनुसार भारतीय झंडे वाला टैंकर लीला वादिनार जिसमें 20 लाख बैरल कच्चा तेल था वो ओमान की तरफ लौट गया। एलएनजी टैंकर अल गहरिया, दुहैल और अल रुवैस होर्मुज से पहले कतर लौट गए।

खर्ग द्वीप पर हमले का दावा

ईरानी मीडिया ने ईरान के मुख्य तेल भंडार खर्ग द्वीप पर तेज धमाकों को दावा किया। मीडिया ने बताया

अमेरिका के हवाई हमले में किसी की जान नहीं गई है। हालांकि मिसाइल हमलों से निकली किलों की चपेट में आकर कुछ लोग घायल हुए हैं।

ईरान ने बहरीन- कुवैत में बरसाया बम

अमेरिकी हमले के जवाब में ईरान ने बहरीन और कुवैत में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हवाई हमला किया। आईआरजीसी ने बताया कि उसने बहरीन के बांदर सलमान में अमेरिकी सैन्य ठिकाने के साथ कुवैत में अली अल सलेम एयरबेस पर हवाई हमला किया। एक अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन भी मार गिराया।

बहरीन- कुवैत में बजे सायरन

ईरान की तरफ से हमले शुरू होने के बाद बहरीन और कुवैत में सायरन बज उठे। कुवैती सेना ने बताया कि हवाई हमलों का अलर्ट मिलने के बाद लोगों को मिसाइल और ड्रोन से बचाव के लिए समय रहते अलर्ट जारी कर दिया गया। इसके अलावा वायु रक्षा प्रणाली को सक्रिय कर दिया गया।

होर्मुज में दखल स्वीकार नहीं

अमेरिकी हमले के बाद ईरान के शीर्ष जॉइंट मिलिट्री कमांड ने कहा कि अमेरिका ने संघर्ष विराम का घोर उल्लंघन किया है। ईरान हमले का कड़ा जवाब देगा। ईरान ने चेतावनी देते हुए कहा है कि तेहरान होर्मुज के नियंत्रण या प्रबंधन में अमेरिकी दखल को किसी हाल में स्वीकार नहीं करेगा।

धौंस जमाने का दौर खत्म

शांति वार्ता के मुख्य वार्ताकार और ईरानी संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबफ ने कहा कि अमेरिका ने ताजा हमले कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। एक्स पर पोस्ट में उन्होंने कहा कि धौंस जमाने और जबरल वूसली का दौर खत्म हो चुका है। ईरान किसी भी हालत में झुकेगा नहीं।

नाटो प्रमुख बोले, हमला जरूरी

नाटो प्रमुख जनरल मार्क रूट ने ईरान पर अमेरिका हमले को सही ठहराते हुए कहा कि ये जरूरी था। उन्होंने कहा कि होर्मुज में तीन पोत पर हमला कर ईरान ने समझौते का उल्लंघन किया है। अमेरिकी सेना की कार्रवाई सही है। संघर्ष विराम और शांति वार्ता का उल्लंघन ईरान को नहीं करना चाहिए था।

सामान्य प्रश्न

ट्रंप ने अमेरिका-ईरान के संघर्ष विराम के बारे में क्या घोषणा की?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका-ईरान के बीच चल रहे संघर्ष विराम को समाप्त करने का ऐलान किया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।