Hindi Newsविदेश न्यूज़Trump earns four thousand crores after becoming President

खुलासा: राष्ट्रपति बनने के बाद 4,000 करोड़ बढ़ी ट्रंप की कमाई, कर्ज में भी इजाफा

डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिकी राष्ट्रपति बनने के बाद कमाई में भारी उछाल आया है। वित्तीय वर्ष 2016-17 में उनकी कमाई 59.4 करोड़ डॉलर(करीब चार हजार करोड़ रुपये) बढ़ी है। अमेरिकी नीति विभाग को शुक्रवार को...

एजेंसी वाशिंगटनSun, 18 June 2017 07:54 AM
share Share
Follow Us on
खुलासा: राष्ट्रपति बनने के बाद 4,000 करोड़ बढ़ी ट्रंप की कमाई, कर्ज में भी इजाफा

डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिकी राष्ट्रपति बनने के बाद कमाई में भारी उछाल आया है। वित्तीय वर्ष 2016-17 में उनकी कमाई 59.4 करोड़ डॉलर(करीब चार हजार करोड़ रुपये) बढ़ी है। अमेरिकी नीति विभाग को शुक्रवार को राष्ट्रपति के वित्तीय दस्तावेज जारी किए। उनकी परिसपंत्ति में भी 90 अरब रुपये का इजाफा हुआ है। 

उन्होंने चुनाव प्रचार के पहले सितंबर 2016 में वाशिंगटन में मारक्यू होटल खोला था, जिसने आठ माह में जबरदस्त कमाई की। सर्दियों में राष्ट्रपति कार्यालय का काम करने वाले फ्लोरिडा रिसार्ट मार ए लोगो से भी ट्रंप समूह की कमाई बढ़ी है। ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद रिसार्ट स्थित क्लब की फीस दोगुना कर एक करोड़ 28 लाख कर दी गई। राष्ट्रपति बनने के पहले उनकी पहचान एक रीयल इस्टेट डेवलपर, टीवी सेलेब्रिटी के तौर पर थी। ऐसे में व्यस्तता के कारण टीवी शो से कमाई 38 करोड़ से घटकर सात करोड़ रह गई।  

दस्तावेजों से पता चलता है कि राष्ट्रपति बनने के पहले ट्रंप 565 कारपोरेशन या प्रतिष्ठानों में बड़े पद थे। उन्होंने राष्ट्रपति बनने के एक दिन पहले तक इन सारी जिम्मेदारियों को छोड़ दिया। इसमें अमेरिका के अलावा, स्कॉटलैंड, आयरलैंड, कनाडा, ब्राजील, बरमूडा में स्थापित कंपनियां शामिल हैं। हालांकि ट्रंप ने हमेशा अपने टैक्स रिटर्न सार्वजनिक करने से मना कर दिया है। टैक्स रिटर्न से उनके कारोबार और संपत्ति की असली तस्वीर सामने आ सकती है। उन्होंने सिर्फ अपने परिवार की कमाई, परिसंपत्ति और कर्ज का खुलासा किया है।

20 हजार करोड़ का कर्ज भी ट्रंप पर

कमाई में उछाल के बावजूद ट्रंप पर 20 हजार करोड़ रुपये का कर्ज भी है। उन्होंने जर्मनी, अमेरिका और अन्य देशों के बैंकों से उधार ले रखा है। वाशिंगटन में पिछले साल एक नई इमारत खरीदने के बाद उन पर 322 करोड़ रुपये का कर्ज बढ़ा। उन्होंने अमेरिका के फ्लोरिडा, न्यूयॉर्क और लास एंजिलिस जैसे शहरों में स्थापित रीयल एस्टेट कंपनी से भी 700 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऋण ले रखा है। 

रसूख का फायदा 
मार ए लोगो रिसार्ट : 2400 करोड़ (25 % बढ़ी)
मारक्यू वाशिंगटन होटल : 128 करोड़
गोल्फ रिसॉर्ट (मियामी) : 747 करोड़ 
ट्रंप कारपोरेशन : 116 करोड़ (3गुना)
मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता : 71 करोड़ 
(कमाई रुपये में)

निवेश के लिए कर्ज
ड्यूशे बैंक : 838 करोड़ 
लैडर कैपिटल : 709 करोड़ 
अन्य : 425 करोड़ लगभग

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें