रूस- यूक्रेन ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर हमला नहीं करने पर सहमत : ट्रंप
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि रूस और यूक्रेन ने अपने ऊर्जा प्रतिष्ठानों को निशाना नहीं बनाने पर सहमति जताई है। यह बयान उन्होंने ऐसे वक्त में दिया जब उन्होंने कीव के खिलाफ रूस की तेल रिफाइनरियों पर हमलों की आलोचना की। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'ट्रुथ सोशल' पर यह जानकारी साझा की।

वॉशिंगटन, एजेंसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को दावा किया कि रूस और यूक्रेन एक-दूसरे के ऊर्जा प्रतिष्ठानों को निशाना नहीं बनाने पर सहमत हो गए हैं। ट्रंप ने यह बयान ऐसे समय दिया है जब एक दिन पहले उन्होंने रूसी तेल रिफाइनरियों पर यूक्रेन के हमलों को लेकर कीव की आलोचना की थी। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया मंच 'ट्रुथ सोशल' पर लिखा कि यूक्रेन रूसी ऊर्जा प्रतिष्ठानों को निशाना नहीं बनाने पर सहमत हो गया है। रूस भी ऐसा ही करने पर सहमत हुआ है।


