पिछले साल भारत-पाक संघर्ष में 11 लड़ाकू विमान गिरे : ट्रंप
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद को सुलझाने के अपने दावे को फिर से दोहराया। उन्होंने कहा कि 2019 के संघर्ष के दौरान 11 लड़ाकू विमान मार गिराए गए। हालांकि, भारत ने किसी भी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता से इनकार किया है। ट्रंप ने अपने कार्यों के लिए नोबेल शांति पुरस्कार की पात्रता का भी दावा किया।

वॉशिंगटन, एजेंसी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद सुलझाने के अपने दावे को एक फिर दोहराया। उन्होंने कहा कि पिछले साल मई में दोनों पड़ोसी देशों के बीच चार दिन के संघर्ष के दौरान 11 लड़ाकू विमान मार गिराए गए थे। एयर फोर्स वन में बुधवार को बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि मैंने भारत और पाक समेत आठ लड़ाइयों को रुकवाया। इस वजह से मैं नोबेल शांति पुरस्कार के लिए किसी भी अन्य व्यक्ति की तुलना में ज्यादा हकदार हूं। हालांकि भारत ने किसी भी तीसरे पक्ष के दखल से लगातार इनकार किया है।
बिना कोई विवरण दिए ट्रंप ने दावा किया कि भारत-पाकिस्तान संघर्ष के दौरान 11 विमान मार गिराए गए थे। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि ये लड़ाकू विमान दोनों में से किस देश के थे या क्या उनका इशारा दोनों पक्षों के कुल नुकसान की ओर था। भारत का कहना है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय हमलों में पाकिस्तान के एफ-16 लड़ाकू विमानों सहित कम से कम एक दर्जन सैन्य विमान नष्ट हो गए या क्षतिग्रस्त हुए।


