मोजतबा खामेनेई 90 फीसदी खत्म हो चुके हैं : ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के उत्तराधिकारी मोजतबा खामेनेई 90 फीसदी खत्म हो चुके हैं। ट्रंप का यह बयान पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच आया है, जिसमें ईरानी सैन्य नेतृत्व के ध्वस्त होने का दावा किया गया है।

वॉशिंगटन, एजेंसी। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के उत्तराधिकारी माने जा रहे मोजतबा खामेनेई 90 फीसदी खत्म हो चुके हैं। यह दावा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किया है। ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरान के शीर्ष सैन्य नेतृत्व को लगभग पूरी तरह खत्म कर दिया गया है। यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका और ईरान के बीच ताजा सैन्य हमलों से पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर पहुंच गया है। फॉक्स न्यूज को दिए साक्षात्कार में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और इजरायल के संयुक्त सैन्य अभियानों ने ईरान की रक्षा व्यवस्था को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है।
उनके पास अब नौसेना नहीं है, वायुसेना नहीं है। उनकी वायु रक्षा प्रणाली खत्म हो चुकी है। उनके सभी प्रमुख नेता मारे जा चुके हैं। ईरान के सबसे अहम रणनीतिक सैन्य कमांडर भी मारे जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि मोजतबा खामेनेई भी गंभीर रूप से घायल हैं। रिपोर्टों के मुताबिक मोजतबा खामेनेई पहले हुए एक हवाई हमले में गंभीर रूप से घायल हुए थे और इलाज करा रहे हैं। इसी वजह से वह हाल में ईरान और इराक में आयोजित अली खामेनेई के अंतिम संस्कार और शोक समारोहों में सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


