गाजा में हमास के निशस्त्रीकरण पर हुआ समझौता: ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमास के निशस्त्रीकरण और गाजा पट्टी से इजरायली सेना की वापसी के लिए एक समझौते का दावा किया है। हालांकि, युद्ध को समाप्त करने में कई बाधाएं बनी हुई हैं। ट्रंप का कहना है कि समझौते का कार्यान्वयन सावधानी से किया जाएगा, जिसमें सुरंगों के नष्ट होने और गाजा के पुनर्निर्माण की प्रक्रिया शामिल है।

युद्ध को पूरी तरह समाप्त करने की दिशा में अब भी कई बाधाएं
वॉशिंगटन, एजेंसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि हमास के निशस्त्रीकरण और गाजा पट्टी से इजरायली सेना की वापसी को लेकर एक समझौता हो गया है। हालांकि, युद्ध को पूरी तरह समाप्त करने की दिशा में अब भी कई बाधाएं बनी हुई हैं।
समझौते की स्थिति
समझौते को लेकर न तो हमास और न ही इजरायल की ओर से तत्काल सहमति या औपचारिक पुष्टि के संकेत मिले हैं। व्हाइट हाउस की ओर से यह घोषणा अमेरिका की मध्यस्थता में हुए युद्धविराम समझौते पर हस्ताक्षर के लगभग नौ महीने बाद की गई है। समझौते के दूसरे चरण के क्रियान्वयन को लेकर इजरायल और हमास के बीच बातचीत लंबे समय से लगभग ठप पड़ी हुई थी। इस चरण में हमास का निशस्त्रीकरण और गाजा के पुनर्निर्माण की प्रक्रिया शामिल है। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा कि इस समझौते को अत्यंत सावधानी के साथ चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। जैसे ही निशस्त्रीकरण की प्रक्रिया पूरी होगी, इजरायली सेना गाजा से पीछे हट जाएगी। इसके बाद 'इंटरनेशनल स्टेबिलाइजेशन फोर्स', फलस्तीनी नए पुलिस बल के साथ मिलकर गाजा को वहां के निवासियों और पड़ोसी देशों के लिए सुरक्षित बनाने की जिम्मेदारी संभालेगी।
हमास सुरंग को नष्ट करे
ट्रंप की 20-सूत्री युद्धविराम योजना में ईरान समर्थित उग्रवादी संगठन हमास से हथियार डालने तथा सुरंगों के उसके व्यापक नेटवर्क को नष्ट करने का आह्वान किया गया है। वर्तमान में गाजा के आधे से अधिक हिस्से पर इजरायली सेना का नियंत्रण बना हुआ है। इसके कारण बड़ी संख्या में फलस्तीनी लोग तंग तंबूओं और बुरी तरह क्षतिग्रस्त शहरी क्षेत्रों में रहने को मजबूर हैं।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


