विदेश ::: होर्मुज पर अमेरिका का पूरा नियंत्रण : ट्रंप
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर अमेरिका का पूरा नियंत्रण है। उन्होंने अपने ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर लिखा कि अमेरिका इसे बनाए रखेगा और ईरान इस मामले में कुछ नहीं कर सकता।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर अमेरिका का पूरा नियंत्रण है। उन्होंने अपने ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर लिखा, होर्मुज पर अमेरिका का नियंत्रण है। मुझे लगता है कि हम इसे बनाए रखेंगे! हमारी नेवल नाकेबंदी को हर कोई स्टील की दीवार कह रहा है और ईरान इसके बारे में कुछ नहीं कर सकता।


