युद्धविराम खत्म, लेकिन ईरान से बातचीत जारी रहेगी: ट्रंप
दुबई, एजेंसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि ईरान ने अमेरिका

दुबई, एजेंसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि ईरान ने अमेरिका से वार्ता जारी रखने का अनुरोध किया है और वाशिंगटन इसके लिए तैयार हो गया है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि जून में हुआ युद्धविराम अब समाप्त हो चुका है।
ईरान की वार्ता जारी रखने की इच्छा
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया मंच 'ट्रुथ सोशल' पर लिखा कि ईरान ने हमसे बातचीत जारी रखने का अनुरोध किया है। हमने इसके लिए सहमति दे दी है, लेकिन हमने उन्हें स्पष्ट शब्दों में बता दिया है कि युद्धविराम अब खत्म हो चुका है। ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब इस सप्ताह कतर और सऊदी अरब के तीन वाणिज्यिक तेल टैंकरों पर हमले हुए। इसके जवाब में अमेरिका ने ईरान के कई ठिकानों पर हवाई हमले किए, जबकि ईरान ने गुरुवार को पड़ोसी खाड़ी देशों में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जवाबी मिसाइल हमले किए। हालांकि शुक्रवार को किसी नए हमले की सूचना नहीं मिली। अमेरिका और ईरान के बीच पिछले महीने चार महीने लंबे संघर्ष को रोकने के लिए एक अंतरिम समझौता हुआ था। इस संघर्ष में हजारों लोगों की मौत हुई और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति भी गंभीर रूप से प्रभावित हुई थी।
हमलों में इजरायल को शामिल नहीं करना चाहता ट्रंप प्रशासन
वॉशिंगटन। पश्चिम एशिया में हालिया सैन्य तनाव के बीच ट्रंप प्रशासन फिलहाल ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य कार्रवाई में इजरायल को शामिल नहीं करना चाहता। अमेरिकी समाचार चैनल सीएनएन ने दो इजरायली सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। रिपोर्ट के अनुसार वाशिंगटन को आशंका है कि यदि इजरायल सीधे सैन्य अभियान में शामिल हुआ तो क्षेत्रीय संघर्ष और अधिक व्यापक हो सकता है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


