अमेरिका जेनेरिक दवाओं पर 200 फीसदी टैरिफ लगाएगा

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि अमेरिका आयातित जेनेरिक दवाओं पर अगस्त 2028 से भारी शुल्क लगाएगा। यह फैसला भारत पर असर डाल सकता है, जो अमेरिका का सबसे बड़ा जेनेरिक दवा निर्यातक है। ट्रंप का कहना है कि यह कदम अमेरिका में जेनेरिक दवाओं के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए उठाया गया है।

अमेरिका जेनेरिक दवाओं पर 200 फीसदी टैरिफ लगाएगा

वॉशिंगटन, एजेंसी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को घोषणा की कि अमेरिका आयातित जेनेरिक दवाओं पर अगस्त 2028 से भारी शुल्क लगाएगा। इस फैसले का असर भारत पर पड़ सकता है, जो अमेरिका को जेनेरिक दवाओं का सबसे बड़ा निर्यातक है। ट्रंप ने सोशल मीडिया मंच ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा कि एक अगस्त 2026 से अमेरिका में आयातित सभी जेनेरिक दवाओं पर अगले दो वर्ष तक शून्य प्रतिशत शुल्क लागू रहेगा। इसके बाद एक वर्ष के लिए शुल्क बढ़ाकर 100 प्रतिशत और उसके बाद 200 प्रतिशत कर दिया जाएगा। ट्रंप ने कहा कि इस कदम अमेरिका में जेनेरिक दवाओं के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए उठाया गया है। निर्धारित अवधि के भीतर जो कंपनियां अमेरिका में संयंत्र और उपकरण स्थापित नहीं करेंगी, उन पर यह शुल्क एक तरह का दंड होगा। उन्होंने यह भी कहा कि ‘पेटेंट’ वाली,“ब्रांडेड’ या ‘इनोवेटिव’ दवाओं से संबंधित मौजूदा नीति में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा.

अमेरिकी प्रशासन का पूर्व निर्णय

इससे पहले अप्रैल महीने में अमेरिकी प्रशासन ने राष्ट्रीय सुरक्षा प्रावधानों के तहत कुछ ब्रांडेड दवाओं और प्रमुख औषधीय कच्चे माल पर 100 प्रतिशत तक शुल्क की घोषणा की थी। उस समय जेनेरिक दवाओं को इससे बाहर रखा गया था, लेकिन नई घोषणा के बाद लगभग सभी प्रमुख दवा श्रेणियां इस नीति के दायरे में आ गई हैं।

भारत पर ऐसे असर

भारत को अक्सर ‘दुनिया का दवाखाना’ कहा जाता है, क्योंकि वह दुनिया के अनेक देशों को जेनेरिक दवाओं की आपूर्ति करता है। भारत में बनी जेनेरिक दवाओं का उपयोग अमेरिका में उच्च रक्तचाप, मधुमेह, कैंसर, संक्रामक रोगों और मानसिक स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों के उपचार में व्यापक रूप से किया जाता है। वर्ष 2025 में भारत ने अमेरिका को 9.7 अरब डॉलर मूल्य की दवाओं का निर्यात किया। यह उसके कुल वैश्विक औषधि निर्यात 25.8 अरब डॉलर का 38 प्रतिशत था।

सामान्य प्रश्न

ट्रंप ने कब से जेनेरिक दवाओं पर शुल्क लागू करने की घोषणा की?
ट्रंप ने अगस्त 2028 से जेनेरिक दवाओं पर भारी शुल्क लगाने की घोषणा की।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।