यौन उत्पीड़न का विरोध करने पर ट्रांसजेंडर को जिंदा जलाया
पाकिस्तान में यौन उत्पीड़न के प्रयास का विरोध करने पर चार लोगों ने कथित तौर पर एक ट्रांसजेंडर को जिंदा जला दिया। शनिवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, गुरुवार को लाहौर से करीब 250...
पाकिस्तान में यौन उत्पीड़न के प्रयास का विरोध करने पर चार लोगों ने कथित तौर पर एक ट्रांसजेंडर को जिंदा जला दिया। शनिवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, गुरुवार को लाहौर से करीब 250 किलोमीटर दूर सहीवाल जिले में चार आरोपी ट्रांसजेंडर को एक कैब स्टेशन के पास सुनसान जगह पर ले गए। उसके साथ यौन उत्पीड़न का प्रयास किया। ट्रांसजेंडर ने जब इसका विरोध किया, तो उन्होंने उसे आग लगा दी।
ट्रांसजेंडर 80 फीसद जल चुका था। जब उसे लाहौर के एक अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी उसने दम तोड़ दिया। पाकिस्तान के उत्तरी इलाके में ट्रांसजेंडर समुदाय बेहद असुरक्षित है। खैबर-पख्तूनख्वा मानवाधिकार निदेशालय ने ट्रांसजेंडरों के खिलाफ हिंसा के बढ़ते मामलों को गंभीरता से संज्ञान में लिया है। सभी विभागों को निर्देश दिया है कि हाल में हुई ट्रांसजेंडरों की हत्या के मामलों में अपनी जांच के बारे में दैनिक आधार पर उनसे जानकारी साझा करें।
आरिफ अलवी ने पाकिस्तान के नए राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली