कुसबेड़िया के युवक की जर्मनी में मौत, मातम
जर्मनी में काम कर रहे कुसबेड़िया गांव के 30 वर्षीय युवक तूफान मिश्रा की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना से उनके परिवार और गांव में शोक छा गया। तूफान 2016 से डीएचएल कंपनी में कार्यरत थे। परिजनों ने शव को गांव लाने की कार्रवाई शुरू की। उनका एक 8 साल का बेटा भी है।

जर्मनी में नौकरी कर रहे कुसबेड़िया गांव के 30 वर्षीय युवक तूफान मिश्रा की इलाज के दौरान मौत हो गई। तीन दिन पूर्व हुई इस घटना की खबर जैसे ही गांव पहुंची, परिजनों सहित पूरे इलाके में मातम पसर गया। तूफान वर्ष 2016 से जर्मनी में डीएचएल कंपनी में कार्यरत थे। उनकी पत्नी सुष्मिता मिश्रा भी वहीं एक दूसरी कंपनी में काम करती हैं। वर्तमान में परिजन मृतक के शव को अंतिम संस्कार के लिए अपने पैतृक गांव कुसबेड़िया लाने का प्रयास कर रहे हैं और इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर पहल शुरू कर दी गई है। परिजनों ने बताया कि छह जुलाई को काम से अपने आवास लौटने के बाद तूफान की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी।
उन्हें तुरंत जर्मनी के एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के एक दिन बाद वतन में रह रहे परिजनों को इसकी जानकारी मिली। तपन मिश्रा के पुत्र तूफान अपने तीन भाइयों और एक बहन में सबसे बड़े थे। उनका आठ वर्ष का एक बेटा भी है। युवक की असामयिक मौत से बूढ़े माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। भाजपा नेता धर्मजीत सिंह ने इसको ले डीसी का ध्यान आकृष्ट भी कराया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


