ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशटोरंटो हमला: महिलाओं से जलता था आरोपी, घटना से पहले फेसबुक पर किया था ऐसा पोस्ट

टोरंटो हमला: महिलाओं से जलता था आरोपी, घटना से पहले फेसबुक पर किया था ऐसा पोस्ट

कनाडा के टोरंटो में एक भीड़ से भरी सड़क पर वैन चढ़ाने के मामले में एक कनाडाई व्यक्ति पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। ऐसा प्रतीत होता है कि यह व्यक्ति महिलाओं से ईर्ष्या करता है। इस हादसे में...

टोरंटो हमला: महिलाओं से जलता था आरोपी, घटना से पहले फेसबुक पर किया था ऐसा पोस्ट
नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 25 Apr 2018 11:52 AM
ऐप पर पढ़ें

कनाडा के टोरंटो में एक भीड़ से भरी सड़क पर वैन चढ़ाने के मामले में एक कनाडाई व्यक्ति पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। ऐसा प्रतीत होता है कि यह व्यक्ति महिलाओं से ईर्ष्या करता है। इस हादसे में ज्यादातर महिलाएं 

इस घटना में दस लोग मारे गए और इसने देश को हिलाकर रख दिया। हमले में 14 लोग घायल भी हो गए। पीड़ितों में ज्यादातर महिलाएं हैं। 

पुलिस ने बताया कि कनाडा के सबसे अधिक आबादी वाले शहर में सोमवार को हुए नरसंहार से पहले वह 25 वर्षीय संदिग्ध अलेक मिनास्सिआन को नहीं जानते थे। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को व्यस्त समय में निस्संदेह यह जानबूझकर किया गया हमला था।

अलेक ने योंगे स्ट्रीट पर गाड़ी चलाने से कुछ मिनट पहले फेसबुक पर एक रहस्यमयी संदेश पोस्ट किया था। इस पोस्ट में उसने 22 वर्षीय अमेरिकी हत्यारे इलियोट रोजर की प्रशंसा की थी जिसने वर्ष 2014 में कैलिफोर्निया में छह लोगों की हत्या की थी और फिर खुद को भी खत्म कर लिया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें