ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशनाइजीरिया में आत्मघाती हमले में 22 की मौत, 70 से अधिक घायल

नाइजीरिया में आत्मघाती हमले में 22 की मौत, 70 से अधिक घायल

उत्तरपूर्वी नाइजीरिया के कोनडुगा में मछली बाजार में तीन आत्मघाती हमलों में 22 लोग मारे गए हैं। ये हमले बोर्नो राज्य की राजधानी मैदुगुरी से 35 किलोमीटर दूर कोनडुगा में कल शाम साढ़े आठ बजे हुए।...

नाइजीरिया में आत्मघाती हमले में 22 की मौत, 70 से अधिक घायल
एजेंसी,कानो (नाइजीरिया)Sat, 17 Feb 2018 06:15 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तरपूर्वी नाइजीरिया के कोनडुगा में मछली बाजार में तीन आत्मघाती हमलों में 22 लोग मारे गए हैं। ये हमले बोर्नो राज्य की राजधानी मैदुगुरी से 35 किलोमीटर दूर कोनडुगा में कल शाम साढ़े आठ बजे हुए।  

आतंकवादियों के खिलाफ नाइजीरिया की सेना की सहायता करने वाले नागरिक संयुक्त कार्यबल के सदस्य बाबाकूरा कोलो और मूसा अरी ने बताया कि आत्मघाती हमलावर पुरूष थे ।
       
कोलो ने बताया, ''दो बम हमलावरों ने ताशान किफी मछली बाजार में हमला किया जिसमें 22 लोग मारे गए और कम से कम 70 लोग घायल हो गए इसके चार मिनट बाद ही तीसरे हमलावर ने पास में ही हमला किया। 

वहीं अरी ने बताया कि मृतकों में नागरिक और एक सैनिक शामिल है। ताशान किफी एक औपचारिक बाजार है जहां खाने पीने की दुकानें और अन्य दुकानें हैं।

उन्होंने कहा कि यह पूछने का कोई प्रश्न ही नहीं कि ये हमले किसने किए क्योंकि बोको हराम ने कोनडुगा को कई बार निशाना बनाया है।

फिलहाल बेार्नों राज्य की पुलिस और सेना ने इस पर कोई बयान नहीं दिया है।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें