ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशये हैं साउथ अफ्रीका की मशहूर टूरिस्ट प्लेस, बड़ी संख्या में घूमने आते हैं पर्यटक

ये हैं साउथ अफ्रीका की मशहूर टूरिस्ट प्लेस, बड़ी संख्या में घूमने आते हैं पर्यटक

अगर आपको एडवेंचर पसंद है और ऐसे ही किसी देश की यात्रा करने की सोच रहे हैं त फिर दक्षिण अफ्रीका जा सकते...

Madanनई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तानMon, 19 Mar 2018 04:14 PM

ये हैं साउथ अफ्रीका की मशहूर टूरिस्ट प्लेस, बड़ी संख्या में आते हैं पर्यटक

ये हैं साउथ अफ्रीका की मशहूर टूरिस्ट प्लेस, बड़ी संख्या में आते हैं पर्यटक1 / 3

अगर आपको एडवेंचर पसंद है और ऐसे ही किसी देश की यात्रा करने की सोच रहे हैं त फिर दक्षिण अफ्रीका जा सकते हैं। यहां आपको कई सालों पुरानी गुफाएं, ऐतिहासिक इमारतें आदि मिल जाएंगी, जिनका आप आनंद उठा सकते हैं। यहां हम आपको ऐसी ही तीन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप अपनी दक्षिण अफ्रीका की यात्रा के दौरान घूम सकते हैं:  

कांगो केव्स

अगर आप दक्षिण अफ्रीका जाकर वहां की गुफाओं में घूमना चाहते हैं तो फिर कांगो केव्स आपके लिए एक बेहतर जगह होगी। कांगो केव्स स्वार्तबर्ग पहाड़ों में स्थित है। यह आउड्टशूर्न से 30 किलोमीटर की दूरी पर है। तकरीबन 2 करोड़ साल पुरानी इन गुुफाओं के अंदर कई चीजें हैं, जो देखने लायक हैं। यहां आए पर्यटक कांगो केव्स के अंदर की तस्वीरें अपने कैमरे में कैद करना नहीं भूलते हैं। हर साल कांगो केव्स घूमने आए पर्यटकों की संख्या कई लाखों में होती है। ऐसे में अगर आप दक्षिण अफ्रीका गए हैं तो फिर कांगो केव्स जाना बिलकुल भी न भूलें। 

शुतुरमुर्ग फार्म

शुतुरमुर्ग फार्म2 / 3

आउड्सथूर्न को शुतुमुर्ग की एक तरह से राजधानी भी माना जाता है। यहां घूमने के दौरान आपको शुतुरमुर्ग से बने कई प्रोडक्ट्स मिल जाएंगे। इन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल फैशन इंडस्ट्री में भी काफी किया जाता है। उदाहरण के तौर पर आपको यहां शुतुरमुर्ग की स्किन का इस्तेमाल हैंडबैग्स, जूतों आदि में होता हुआ दिख जाएगा। इसके अलावा यहां शुतुरमुर्ग का मीट भी काफी मशहूर है। रोजाना हजारों की संख्या में इस फार्म में पर्यटक घूमने आते हैं। 

नेल्सन मंडेला स्क्वायर

नेल्सन मंडेला स्क्वायर3 / 3

नेल्सन मंडेला दक्षिण अफ्रीका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति थे। राष्ट्रपति बनने से पूर्व में वे दक्षिण अफ्रीका में सदियों से चल रहे रंगभेद का विरोध करने वाले अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस और इसके सशस्त्र गुट उमखोंतो वे सिजवे के अध्यक्ष भी रहे। जोहनसबर्ग के सेंडटन में नेल्सन मंडेला स्क्वायर है जहां पर नेल्सन मंडेला की छह मीटर ऊंची प्रतिमा लगी हुई है। नेल्सन मंडेला स्क्वायर के आसपास पर्यटकों को कई तरह की मार्केट्स, दुकानें, रेस्टोरेंट्स आदि मिल जाएंगी जहां पर वे अपने मनपसंद की चीजों की खरीददारी कर सकते हैं और बढ़िया खाना खा सकते हैं। इसके अलावा यहां घूमने आए पर्यटक अक्सर नेल्सन मंडेला की प्रतिमा के सामने तस्वीर खींचाना भी नहीं भूलते हैं।