ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशसोने का यह धूमकेतु दुनिया में सबको बना सकता है खरबपति, बेहद कम हो सकते हैं Gold Price

सोने का यह धूमकेतु दुनिया में सबको बना सकता है खरबपति, बेहद कम हो सकते हैं Gold Price

सोने के प्रति सदियों से लोगों का आकर्षण रहा है जो आज भी कम नहीं हुआ है। इसे उपहार में देना-लेना भी शुभ माना जाता है। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि कोई धूमकेतु सोने का भी हो सकता है। एक नए शोध में...

सोने का यह धूमकेतु दुनिया में सबको बना सकता है खरबपति, बेहद कम हो सकते हैं Gold Price
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीWed, 10 Jul 2019 04:02 PM
ऐप पर पढ़ें

सोने के प्रति सदियों से लोगों का आकर्षण रहा है जो आज भी कम नहीं हुआ है। इसे उपहार में देना-लेना भी शुभ माना जाता है। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि कोई धूमकेतु सोने का भी हो सकता है। एक नए शोध में ऐसे धूमकेतु की खोज हुई है जो पूरी तरह सोने का बना है। इसपर इतना सोना है कि दुनिया के हर आदमी को खरबपति बना सकता है।

नासा भेज रहा अभियान इस धूमकेतु का नाम 16 साइचे है, जो हमारे सौरमंडल का हिस्सा है। नासा ने वर्ष 2022 में एक अंतरिक्ष यान भेजने का फैसला किया है। यह अंतरिक्ष यान वर्ष 2026 में 16 साइचे धूमकेतु पर पहुंचगा और उसका अध्ययन करेगा।
 
घट सकती है कीमत
शोधकर्ता इस धूमकेतु पर बड़ी मात्रा में सोना मिलने की संभावना से बेहद उत्साहित हैं। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि अर्थशास्त्र के इस नियम से हर कोई परिचित है कि जब वस्तु ज्यादा होती है तो मांग घट जाती है और कीमतें भी नीचे आ जाती हैं।
 
- 200 वर्ग किमी क्षेत्रफल है इस धूमकेतु का
- 700 क्विंटट्रिलियन डॉलर है धूमकेतु के सोने का दाम, 1 क्विंटट्रिलियन में 18 शून्य होते हैं
- 49 हजार करोड़ खरब कीमत है भारतीय मुद्रा के हिसाब से

बेजोस से ज्यादा हो जाएंगे धनवान
इस धूमकेतु पर जो सोना पाया गया है उसका मौजूदा बाजार मूल्य के आधार पर आकलन करें तो दुनिया के हर व्यक्ति के पास 93 अरब डॉलर की संपत्ति हो सकती है यानी दुनिया के हर व्यक्ति के हिस्से में 65 खरब रुपए आएंगे। यह दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में शामिल अमेजन के प्रमुख जेफ बेजोस की संपत्ति से भी अधिक है।

ब्रेड की बराबरी भी नहीं कर सकता सोना
सोना अपने आप में बेहद मूल्यवान है। लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि सोने से किसी तरह की उत्पादकता को बढ़ावा नहीं मिलता है। उनका कहना है इस मामले में सोने से ज्यादा बेहतर ब्रेड है जो खाने के साथ उत्पादकता को भी बढ़ाने में मददगार है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें