ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशचीन की धमकी: कश्मीर में PAK की ओर से घुस सकती है 'तीसरे देश' की सेना

चीन की धमकी: कश्मीर में PAK की ओर से घुस सकती है 'तीसरे देश' की सेना

पाकिस्तान के आग्रह पर तीसरे देश की सेना कश्मीर में प्रवेश कर सकती है। ऐसा एक चीनी विचार समूह का मानना है।  चीन के एक थिंक टैंक का तर्क है कि जिस तरह सिक्किम सेक्टर के डोकाला भारतीय सेना भूटान...

china
1/ 2china
प्रतीकात्मक तस्वीर
2/ 2प्रतीकात्मक तस्वीर
बीजिंग। एजेंसियांMon, 10 Jul 2017 10:16 AM
ऐप पर पढ़ें

पाकिस्तान के आग्रह पर तीसरे देश की सेना कश्मीर में प्रवेश कर सकती है। ऐसा एक चीनी विचार समूह का मानना है। 

चीन के एक थिंक टैंक का तर्क है कि जिस तरह सिक्किम सेक्टर के डोकाला भारतीय सेना भूटान के  कहने पर चीन को सड़क बनाने से रोक रही है, उसी तरह पाकिस्तान के कहने पर तीसरा देश कश्मीर में भी कार्रवाई कर सकता है।

चाइना वेस्ट नार्मल यूनीवर्सिटी के सेंटर फॉर इंडियन स्टडीज के निदेशक लांग जिंगचून ने ग्लोबल टाइम्स में लिखे एक लेख में कहा है कि भारत को विवादास्पद क्षेत्र में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। वह सिर्फ अपने क्षेत्रकी बात करे। अन्यथा इसी तर्क के आधार पर पाकिस्तानी सरकार के आग्रह पर एक तीसरी देश की सेना भारत और पाकिस्तान के बीच विवादित क्षेत्र में भी प्रवेश कर सकती है।

दुस्साहस का जवाब: भारत की जवाबी कार्रवाई में दो पाक सैनिक ढेर

ऐसा पहली बार है कि चीनी मीडिया में पाकिस्तान और कश्मीर को लेकर ऐसी बात कही गई है। लेख में कहा गया है कि भारतीय सेना ने डोकाला क्षेत्र में भूटान को मदद करने के नाम पर प्रवेश किया है। लेकिन सच्चाई है कि यहां भूटान को मदद के नाम पर घुसपैठ की गई है।

लेख में कहा गया है कि भारत में हमेशा से दक्षिण एशियाई देशों में अंतरराष्ट्रीय समानता और एक दूसरे की सीमा में हस्तक्षेप नहीं करने की बात करता आया है। पर अब वह संयुक्त राष्ट्र के उस चार्टर का उल्लंघन कर रहा है जिसमें अंतरराष्ट्रीय रिश्तों के आधारभूत सिद्धांतों की बात की गई है। 

सिक्किम गतिरोध: भारतीय सेना का पीछे हटने से इनकार, विवादित क्षेत्र में सैनिकों ने गाड़ा तंबू

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें