ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेश मछुआरों के गांव का छोटा रेस्टोरेंट बना दुनिया का Best रेस्टोरेंट

मछुआरों के गांव का छोटा रेस्टोरेंट बना दुनिया का Best रेस्टोरेंट

दक्षिण अफ्रीका में मछुआरों के गांव में बना एक छोटा से बने रेस्टोरेंट 'वोल्फगाट रेस्टोरेंट' को दुनिया को बेस्ट रेस्टोरेंट घोषित किया गया है। इस रेस्टोरेंट को सोमवार को बेस्ट रेस्टोरेंट घोषित...

 मछुआरों के गांव का छोटा रेस्टोरेंट बना दुनिया का Best रेस्टोरेंट
लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीTue, 19 Feb 2019 03:28 PM
ऐप पर पढ़ें

दक्षिण अफ्रीका में मछुआरों के गांव में बना एक छोटा से बने रेस्टोरेंट 'वोल्फगाट रेस्टोरेंट' को दुनिया को बेस्ट रेस्टोरेंट घोषित किया गया है। इस रेस्टोरेंट को सोमवार को बेस्ट रेस्टोरेंट घोषित किया गया। इस रेस्टोरेंट की खूबी का पूरा श्रेय यहां के सेफ कोबुस को जाता है। बताते हैं कि कोबुस जब 30 साल से कम उम्र के थे तब तक का कुकिंग के काम को गंभीरता से नहीं लेते थे। हर दिन वह किसी भी डिश में कुछ नया प्रयोग करते और उसमें कुछ अलग-अलग चीजें डालते रहते थे।

उनकी डिशेस का टेस्ट और शोर करती समुद्र की लहरें सुनसान जगह पर बने रेस्टोरेंट को खास बना देती हैं। बताते हैं कि कि यहां सेफ कोबुस अपना खुद का ब्रेड और बटर भी बनाते हैं। 


वोलगाट रेस्टोरेंट

 

वोल्फगाट रेस्टोरेंट : यहां ज्यादातर स्टाफ महिला हैं, जिन्हें किसी प्रकार की फॉर्मल ट्रेनिंग नहीं है। इन सबने मिलकर दो साल पहले बीच पर तम्बू लगाकर एक रेस्टोरेंट शुरू किया था। इस रेस्टोरेंट का सेवन कोर्स टेस्टिंग मीनू की कीमत 60 डॉलर यानी करीब 4200 रुपए है। 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें