ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशदुनिया में विज्ञान-इंजीनियरिंग स्नातकों की संख्या सर्वाधिक

दुनिया में विज्ञान-इंजीनियरिंग स्नातकों की संख्या सर्वाधिक

पूरी दुनिया में 2014 में विज्ञान और इंजीनियरिंग में अनुमानित रूप से सर्वाधिक 75 लाख स्नातक डिग्रियां दी गईं, जिनमें भारत की सबसे ज्यादा, एक-चौथाई हिस्सेदारी थी। हालांकि, अनुसंधान एवं विकास के क्षेत्र...

दुनिया में विज्ञान-इंजीनियरिंग स्नातकों की संख्या सर्वाधिक
एजेंसियां,नई दिल्ली Fri, 19 Jan 2018 05:57 PM
ऐप पर पढ़ें

पूरी दुनिया में 2014 में विज्ञान और इंजीनियरिंग में अनुमानित रूप से सर्वाधिक 75 लाख स्नातक डिग्रियां दी गईं, जिनमें भारत की सबसे ज्यादा, एक-चौथाई हिस्सेदारी थी। हालांकि, अनुसंधान एवं विकास के क्षेत्र में खर्च के लिहाज से अमेरिका पहले स्थान पर है।

नेशनल साइंस फाउंडेशन की वार्षिक ‘साइंस एंड इंजीनियरिंग इंडिकेटर्स- 2018’ रिपोर्ट के मुताबिक, विज्ञान एवं इंजीनियरिंग क्षेत्र में चीन ने असाधारण गति से विकास जारी रखा है। 

अमेरिका विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी क्षेत्र में भी शीर्ष पर है लेकिन इस क्षेत्र से संबंधित गतिविधियों में उसकी वैश्विक हिस्सेदारी कम हो रही है जबकि दूसरे देशों, खासकर चीन की हिस्सेदारी बढ़ रही हैं। चीन में वर्ष 2000 से अबतक स्नातक डिग्रियां देने में 300 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें