एक ही मैच में लाल-सफेद गेंद, लड़के-लड़कियां तय करेंगे जीत-हार

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

टैग : क्रिकेट में अनूठा प्रयोग इंट्रो क्रिकेट के 147 साल के इतिहास

एक ही मैच में लाल-सफेद गेंद, लड़के-लड़कियां तय करेंगे जीत-हार

क्रिकेट के 147 साल के इतिहास में पहली बार एक ऐसा अनूठा टूर्नामेंट आयोजित होने जा रहा है, जो खेल की पारंपरिक सीमाओं को पूरी तरह बदल देगा। कोलंबो के ऐतिहासिक सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में 14 से 29 नवंबर तक दुनिया का पहला महिला-पुरुष मिश्रित क्रिकेट टूर्नामेंट ‘टेस्ट ट्वेंटी’ खेला जाएगा। यह केवल एक प्रदर्शनी मैच नहीं, बल्कि 80 ओवरों का एक पूर्ण रणनीतिक प्रारूप है, जिसमें दिन में पारंपरिक टेस्ट क्रिकेट का मिजाज दिखेगा और रात की फ्लडलाइट्स में टी-20 की आतिशी जंग। ‘टेस्ट ट्वेंटी’: वो सबकुछ जो जानना जरूरी

टीमों का गठन और खिलाड़ी

1. टीमों का गठन और खिलाड़ी

चार महाद्वीपीय टीमें: दुनिया भर से 13 से 21 वर्ष की आयु के 160 उभरते क्रिकेटरों को चुना जाएगा।

टीम संतुलन : प्रत्येक टीम में 40 खिलाड़ी होंगे, जिनमें 20 लड़कियां और 20 लड़के शामिल रहेंगे।

अलग वर्ग : टीमें प्रशासनिक रूप से एक हैं मगर ‘ऑन-फील्ड’ अलग वर्ग होंगे। यानी मैच के दिन 11 लड़के और 11 लड़कियां अपनी-अपनी प्लेइंग इलेवन बनाएंगे।

मैच का प्रारूप और स्कोरिंग

2. प्रारूप : 80 ओवर, दो गेंदें और दो रंग की जर्सी

दिन का सत्र (40 ओवर): लड़कों का मुकाबला होगा। यह शुद्ध रूप से पारंपरिक टेस्ट क्रिकेट की तरह खेला जाएगा। खिलाड़ी सफेद पोशाक में होंगे, हाथ में लाल गेंद होगी और खेल की रणनीति में टेस्ट जैसी तकनीक, धैर्य और अनुशासन की परीक्षा होगी।

रात का सत्र (40 ओवर) : लड़कियों का मुकाबला होगा। यह पूरी तरह से टी-20 के आतिशी प्रारूप के रंग में रंगा होगा। दूधिया रोशनी (फ्लडलाइट्स), रंगीन जर्सी, हाथ में सफेद गेंद और ताबड़तोड़ रन बनाने की रणनीति।

स्कोरबोर्ड : लड़कों द्वारा 40 ओवरों में छोड़ा गया स्कोरबोर्ड ही रात में लड़कियों के लिए शुरुआती आधार बनेगा और लड़कियां उस पारी को आगे बढ़ाते हुए टीम का अंतिम कुल स्कोर तय करेंगी। इसी से जीत-हार तय होगी।

समानता का नियम

3. पैरिटी रूल : क्या है यह समानता का नियम?

साझेदारी में जीत : टूर्नामेंट के संस्थापक गौरव बहिरवानी द्वारा तैयार किए गए ‘पैरिटी रूल’ का मुख्य सिद्धांत यह है कि कोई भी टीम केवल लड़कों या केवल लड़कियों के बूते नहीं जीत सकती।

अंकों और रनों का संतुलन : लड़कियों और लड़कों के प्रदर्शन एक-दूसरे के खेल को सीधे प्रभावित करेंगे। यानी अगर किसी टीम के लड़के बड़ा स्कोर बनाते हैं लेकिन उनकी महिला टीम लड़खड़ा जाती है, तो मैच हाथ से फिसल सकता है।

प्रसारण में 50-50 संतुलन : समानता का नियम केवल 22 गज की पट्टी तक सीमित नहीं है। लाइव ब्रॉडकास्ट और टीवी कवरेज के दौरान भी महिला और पुरुष खिलाड़ियों को स्क्रीन पर बराबर का एयर-टाइम दिया जाएगा।

दिग्गज क्रिकेटरों की भूमिका

4. दिग्गज क्रिकेटरों का थिंक टैंक

टूर्नामेंट की विश्वसनीयता और तकनीकी बारीकियों को पुख्ता करने के लिए विश्व क्रिकेट के दिग्गज चेहरों को जोड़ा गया है।

सलाहकार बोर्ड : दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन और वेस्टइंडीज को दो बार विश्व कप जिताने वाले महान कप्तान सर क्लाइव लॉयड सलाहकार की भूमिका में हैं।

वैश्विक चयन समिति : विराट कोहली के बचपन के कोच और द्रोणाचार्य अवॉर्डी राजकुमार शर्मा वैश्विक चयन समिति के अध्यक्ष होंगे, जो निष्पक्ष प्रतिभा चयन की निगरानी करेंगे।

टूर्नामेंट संचालन : खेल प्रशासन के अनुभवी प्रशासक माइक फोर्डहम को इसके संचालन की कमान सौंपी गई है।

टेस्ट ट्वेंटी से जुड़े सवाल-जवाब

✦टेस्ट ट्वेंटी टूर्नामेंट कब और कहां आयोजित होगा?−
यह टूर्नामेंट 14 से 29 नवंबर तक कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़एक ही मैच में लाल-सफेद गेंद, लड़के-लड़कियां तय करेंगे जीत-हार