हवा में उड़ी मस्क की सुपरकार
मस्क ने अपनी नई सुपरकार ‘रोडस्टर’ दुनिया के सामने पेश की सेन फ्रांसिस्को, एजेंसी क्या

मस्क ने अपनी नई सुपरकार ‘रोडस्टर’ दुनिया के सामने पेश की सेन फ्रांसिस्को, एजेंसी
क्या आपने कभी किसी कार को हवा में कलाबाजी खाते और रॉकेट की तरह उड़ान भरते देखा है? अगर नहीं तो स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क ने ऐसा सच करके ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में भूचाल ला दिया है। अमेरिका के टेक्सास में गुरुवार को आयोजित एक धमाकेदार इवेंट में टेस्ला ने कोल्ड-गैस थ्रस्टर तकनीक से लैस अपनी बेहद चर्चित सुपरकार ‘रोडस्टर’ दुनिया के सामने पेश कर दी।
दूसरी पीढ़ी की रोडस्टर
यह कोई आम इलेक्ट्रिक कार नहीं है। यह स्पेसएक्स के रॉकेट थ्रस्टर्स से लैस एक ऐसा उड़ता हुआ अजूबा है, जिसे देखकर ऐसा लगता है कि मानो कोई हॉलीवुड की साइंस-फिक्शन फिल्म सीधे हकीकत में बदल गई हो। स्पेसएक्स के साथ मिलकर विकसित की गई इस दूसरी पीढ़ी की कार की दर्शकों ने जमकर तारीफ की। इससे पहले पहली पीढ़ी की रोडस्टर 2008 में लॉन्च की गई थी। यह टेस्ला की पहली इलेक्ट्रिक गाड़ी थी। इसने दुनिया भर में ईवी को देखने के नजरिए को बदल दिया था।
----------------------
रोडस्टर की खासियतें
खासियत
1.रॉकेट जैसी तकनीक : इस सफेद रंग की टू-सीटर कार ने सक्शन सिस्टम के दम पर हवा में उल्टी ड्राइव की। हवा में कलाबाजी खाई और अपने थ्रस्टर्स की मदद से बिल्कुल सटीक लैंडिंग की।
2. ट्रक के ऊपर से उड़ान: कार ने थ्रस्टर्स का इस्तेमाल करके एक बड़े ट्रक और अन्य गाड़ियों के ऊपर से ऐसी छलांग लगाई कि दर्शकों ने दांतों तले अंगुली दबा ली। उनका कहना था कि यह किसी चमत्कार से कम नहीं था।
3. रोंगटे खड़े कर देने वाली रफ्तार : टेस्ला की यह सुपरकार महज 1 सेकंड से भी कम समय में लगभग 97 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।
4. अधिकतम रफ्तार : इसकी अधिकतम रफ्तार 370 किलोमीटर प्रति घंटे से भी ज्यादा है। खुद एलन मस्क ने जोश में आकर भीड़ से यहां तक कह दिया कि यह ध्वनि की गति के आधे रास्ते तक पहुंचने की क्षमता रखती है।
5. बैटरी क्षमता : एक बार फुल चार्ज करने पर यह 480 किलामीटर से ज्यादा का सफर तय कर सकती है।
----------------------------
तीन वर्जन में उपलब्धता
तीन वर्जन में उपलब्ध होगी
1. परफॉर्मेंस
बुकिंग राशि: 50,000 डॉलर (लगभग ₹47 लाख रुपए)
यह कार का स्टैंडर्ड हाई-परफॉर्मेंस मॉडल है
2. थ्रस्ट
बुकिंग राशि: 250,000 डॉलर(लगभग ₹ढाई करोड़ रुपए से अधिक)
यह वह मॉडल है जिसमें एक्सीलरेशन थ्रस्टर्स दिए गए हैं, जो कार को हवा में कलाबाजी खाने और रॉकेट जैसी ताकत देने में सक्षम बनाते हैं।
3. रॉकेट
यह मॉडल आम लोगों के लिए नहीं बल्कि केवल आमंत्रण पर आधारित है।
इसे सिंगल-सीट मॉडल के रूप में डिजाइन किया गया है, जिसमें उड़ान प्रणाली होने का दावा किया गया है।
------------------------
उत्पादन और कीमत
कब आएगी और कीमत क्या होगी?
- इस गाड़ी का इंतजार दुनिया पिछले एक दशक से कर रही थी।
- मस्क ने घोषणा की है कि इसका व्यावसायिक उत्पादन 2028 में शुरू होगा।
- कंपनी ने अभी इसकी कीमत का आधिकारिक खुलासा नहीं किया है।


