हवा में उड़ान भरेगी मस्क की ई-कार
टेस्ला प्रमुख एलन मस्क ने इलेक्ट्रिक स्पोर्ट कार ‘रोडस्टर’ का नया वर्जन पेश किया। प्रदर्शन में कार घुमावदार रैंप पर उल्टी चली और हवा में उड़कर सुरक्षित उतरी। इसे टेस्ला और स्पेसएक्स के इंजीनियरों ने मिलकर तैयार किया है। हाई-प्रेशर एयर टैंक और कोल्ड-गैस थ्रस्टर कार को हवा में उठाने और नियंत्रित करने में मदद करते हैं। मस्क ने इसका वीडियो एक्स पर साझा किया।

‘रोडस्टर’ कार के नए वर्जन का हुआ हैरतअंगेज प्रदर्शन टेक्सास, एजेंसी। टेस्ला प्रमुख एलन मस्क ने अपनी इलेक्ट्रिक स्पोर्ट कार ‘रोडस्टर’ के नए वर्जन को दुनिया के सामने पेश कर दिया है।
कार के हैरतअंगेज प्रदर्शन का विवरण
प्रदर्शन के दौरान कार ने एक घुमावदार रैंप पर उल्टा चलकर दिखाया और फिर हवा में कुछ देर के लिए उड़ान भरकर सुरक्षित लैंडिंग की। इस कार को टेस्ला और मस्क की रॉकेट कंपनी स्पेसएक्स के इंजीनियरों ने मिलकर तैयार किया है। कार में हाई-प्रेशर एयर टैंक और विशेष कोल्ड-गैस थ्रस्टर लगे हैं। ये थ्रस्टर कार को जमीन से ऊपर उठाने और हवा में नियंत्रित करने में मदद करते हैं। दुनियाभर के टेक विशेषज्ञों ने भी इस प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उड़ने वाली कारों का सपना अब सच हो चुका है। माना जा रहा है कि टेस्ला की इस नई उपलब्धि ने भविष्य की ऑटोमोबाइल तकनीक को लेकर फिर से चर्चा गर्म कर दी है।
एक्स पर साझा किया गया वीडियो
एक्स पर साझा की वीडियो
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कार की वीडियो साझा करते हुए मस्क ने लिखा, ‘लगता है कि भविष्य में उड़ने वाली कारें सचमुच मौजूद हैं।’ जब कार्यक्रम में मौजूद एक व्यक्ति ने पूछा कि क्या यह कार सड़कों पर चलाने के लिए कानूनी रूप से मान्य होगी तो मस्क ने चुटकी लेते हुए कहा, ‘यह आपकी सड़क पर निर्भर करता है।’


