Hindi Newsविदेश न्यूज़team manager proposed his girlfriend before match with palyer help htgp - International news in Hindi
लाइव मैच से पहले मैनेजर ने गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज, पूरी टीम ने की मदद

लाइव मैच से पहले मैनेजर ने गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज, पूरी टीम ने की मदद

संक्षेप:

लोग सोचते हैं कि वे अपनी गर्लफ्रेंड को तब प्रपोज करें जब सबसे बढ़िया समय हो। इस दिन के लिए लोग लंबे समय तक प्लान बनाते हैं। एक फुलबॉल टीम के मैनेजर ने अपनी गर्लफ्रेंड को कुछ इस स्टाइल में प्रपोज किया...

Aug 31, 2021 05:25 pm ISTGaurav लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

लोग सोचते हैं कि वे अपनी गर्लफ्रेंड को तब प्रपोज करें जब सबसे बढ़िया समय हो। इस दिन के लिए लोग लंबे समय तक प्लान बनाते हैं। एक फुलबॉल टीम के मैनेजर ने अपनी गर्लफ्रेंड को कुछ इस स्टाइल में प्रपोज किया कि उसका वीडियो भी वायरल हुआ और लोग उनकी तारीफ भी करने लगे। यह सब तब हुआ जब मैच शुरू होने वाला था, इस दौरान पूरी टीम ने मैनेजर की मदद की और खिलाड़ी हाथ में एक खास पोस्टर थामे हुए थे।

दरअसल, यह घटना पैराग्वे की है। डेली मेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, क्लब टीम रिवर प्लेट के मैनेजर सेल्सो रफाएल अयाला ने मैच शुरु होने से पहले अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने का प्लान बनाया तहा। उन्होंने इसके लिए अपने सभी खिलाड़ियों को पोस्टर थमा दिए थे जिन पर लिखा था- लिली, मुझसे शादी करोगी? इसके बाद उन्होंने इसे बड़े ही शानदार अंदाज में किया।

रिपोर्ट के मुताबिक, सेल्सो की गर्लफ्रेंड लिली बेनिटेज इस प्रपोजल के दौरान काफी खुश नजर आईं। उन्हें कोई अंदाजा नहीं था कि रिवर प्लेट टीम के खिलाड़ी उनके लिए पोस्टर्स थामे खड़े होंगे। सेल्सो ने इसके बाद घुटनों के बल बैठकर अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया। इस मौके पर सेल्सो की बेटियां भी मौजूद थीं।

जैसे ही मैदान पर यह नजारा दिखा, लोग उसे कैमरे में कैद करने लगे। मैनेजर ने घुटने पर बैठकर प्रपोज किया और रिंग पहनाई। मैनेजर सेल्सो की गर्लफ्रेंड ने भी इस प्रपोजल को स्वीकार किया और इसके बाद वहां मौजूद खिलाड़ियों ने तालियां बजाकर अपने मैनेजर को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सेल्सो काफी नर्वस लग रहे थे।

फिलहाल सेल्सो का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक यह सेल्सो की टीम के लिए लकी साबित नहीं हुआ। सेल्सो की टीम मेजबान रिवर प्लेट टीम जब खेलने उतरी तो हार गई, उसका मुकाबला एक अन्य क्लब की टीम से था। फिलहाल सेल्सो का यह वीडियो काफी वायरल हुआ है। यहां देखें वीडियो.. 

— Tigo Sports (@TigoSportsPY) August 29, 2021

Gaurav

लेखक के बारे में

Gaurav

GAURAV PRABHAT PANDEY

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।