खेल : तंजीद के शतक से बांग्लादेश को बड़ी बढ़त
तंजीद के शतक से बांग्लादेश को बड़ी बढ़त पहला टेस्ट 101 रन तंजीद हसन

तंजीद के शतक से बांग्लादेश को बड़ी बढ़त पहला टेस्ट
तंजीद की शतकीय पारी
101 रन तंजीद हसन ने 197 गेंदों पर आठ चौके और एक छक्के से बनाए
बांग्लादेश की पहली पारी
351 रन छह विकेट पर पहली पारी में बना बांग्लादेश ने 153 रन की बढ़त ली
डार्विन (ऑस्ट्रेलिया), एजेंसी। दुनिया की शीर्ष टेस्ट टीम ऑस्ट्रेलिया अपने ही घर में नौवीं रैंकिंग वाले बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरे दिन ही बैकफुट पर चली गई। तंजीद हसन के करियर के पहले शतक (101) की मदद से मेहमान टीम ने पहली पारी छह विकेट पर 351 रन बनाकर 153 रन की बढ़त हासिल कर ली थी।
महत्वपूर्ण साझेदारियां
दिन का खेल खत्म होने के समय महेदी हसन मिराज 32 और हसन महमूद 13 रन पर क्रीज पर थे। दोनों सातवें विकेट के लिए 43 रन जोड़ चुके थे।
दो बड़ी साझेदारियां कीं : दो मैच की टेस्ट सीरीज के पहले मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को तंजीद ने दो अहम साझेदारियां करके बांग्लादेश को बढ़त दिलाई। उन्होंने मोमिनुल हक (49) के साथ दूसरे विकेट के लिए 102 रन और कप्तान नजमुल हुसैन शंटो के साथ तीसरे विकेट के लिए 93 रन जोड़े। शंटो ने 126 गेंदों में 84 रन बनाए।
तंजीद ने नाथन लियोन की गेंद पर एक रन लेकर 188 गेंदों में शतक पूरा किया। हालांकि उसके बाद वह एक ही रन बना सके। उन्होंने अनुभवी ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर की गेंद को हवा में खेल दिया और लांग-ऑफ पर मिचेल स्टार्क ने कैच लपक लिया। तंजीद ने 197 गेंदों पर आठ चौके और एक छक्का लगाया।
बांग्लादेश ने सुबह एक विकेट पर 96 रन से खेल शुरू किया था। तब वह ऑस्ट्रेलिया की 198 रन की पहली पारी के जवाब में 102 रन से पीछे थे।
ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी विफल
आठ गेंदबाज उतारे : ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, मिचेल स्टार्क और अनुभवी ऑफ स्पिनर नाथन लियोन बांग्लादेशी बल्लेबाजों के सामने बेअसर साबित हुए। हाल यह रहा कि कंगारू टीम ने मेहमान बल्लेबाजों पर अंकुश लगाने के लिए आठ गेंदबाजों को आजमाया। लेकिन चार गेंदबाजों को ही विकेट मिल सके। स्टार्क और हेजलवुड ने दो-दो जबकि पैट कमिंस और नाथन लियोन ने एक- एक विकेट लिया।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


