
पंजशीर में होगा अफगानिस्तान के भविष्य का फैसला? पहुुंचा तालिबान, सालेह बोले- तुम्हें देख लेंगे
अफगानिस्तान के पूर्व उपराष्ट्रपति अमरुल्ला सालेह ने तालिबान के खिलाफ युद्ध की घोषमा कर दी है। सालेह ने खुद को अफगानिस्तान का कार्यवाहक राष्ट्रपति घोषित किया है। उन्होंने कहा कि तालिबान...
अफगानिस्तान के पूर्व उपराष्ट्रपति अमरुल्ला सालेह ने तालिबान के खिलाफ युद्ध की घोषमा कर दी है। सालेह ने खुद को अफगानिस्तान का कार्यवाहक राष्ट्रपति घोषित किया है। उन्होंने कहा कि तालिबान लड़ाके पंजशीर के प्रवेश द्वार पर बड़ी संख्या में एकत्र हुए हैं। हम तालिबान के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं। सोमवार सुबह एक ट्वीट में, सालेह ने कहा, "तालिबों ने पड़ोसी अंदराब घाटी के घात क्षेत्रों में फंसने के एक दिन बाद पंजशीर के प्रवेश द्वार के पास बलों को इकट्ठा किया है।" एक और अपडेट में सालेह ने युद्ध का ऐलान करते हुए तालिबान को देख लेने की एक तरह से धमकी दे डाली है।
Talibs have massed forces near the entrance of Panjshir a day after they got trapped in ambush zones of neighboring Andarab valley & hardly went out in one piece. Meanwhile Salang highway is closed by the forces of the Resistance. "There are terrains to be avoided". See you.
उत्तरी अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान का विरोध करने वाले बलों ने कहा है कि उन्होंने पंजशीर घाटी के करीब तीन जिलों को अपने कब्जे में ले लिया है। अफगानिस्तान के पूर्व सरकारी बलों और अन्य मिलिशिया समूहों के समूह पंजशीर में एकत्र हुए हैं। पूर्व उप राष्ट्रपति अमरुल्ला सालेह और पूर्व सोवियत विरोधी मुजाहिदीन कमांडर अहमद शाह मसूद के बेटे अहमद मसूद ने पंजशीर से तालिबान का विरोध करने की कसम खाई है। उन्होंने 1980 और 1990 के दशक में सोवियत सेना और तालिबान दोनों को खदेड़ दिया था।
मसूद के करीबी लोगों का कहना है कि सेना और विशेष बलों की इकाइयों के साथ-साथ स्थानीय मिलिशिया समूहों से बने 6,000 से अधिक लड़ाके पंजशीर घाटी में एकत्र हुए हैं। उनका कहना है कि उनके पास कुछ हेलीकॉप्टर और सैन्य वाहन हैं और सोवियत संघ द्वारा छोड़े गए कुछ बख्तरबंद वाहनों की मरम्मत की गई है।
अफगानिस्तान के तालिबान विरोधी प्रतिरोध की आखिरी प्रमुख चौकी के नेता अहमद मसूद ने रविवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि एक सप्ताह पहले काबुल में सत्ता पर कब्जा करने वाले इस्लामी आंदोलन के साथ शांतिपूर्ण बातचीत होगी, लेकिन उनकी सेना लड़ने के लिए तैयार है।

लेखक के बारे में
Himanshu Jhaबिहार के दरभंगा जिले से ताल्लुक रखने वाले हिमांशु शेखर झा डिजिटल मीडिया जगत का एक जाना-माना नाम हैं। विज्ञान पृष्ठभूमि से होने के बावजूद (BCA और MCA), पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून के कारण उन्होंने IGNOU से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया और मीडिया को ही अपना कर्मक्षेत्र चुना।
एक दशक से भी अधिक समय का अनुभव रखने वाले हिमांशु ने देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों जैसे दैनिक भास्कर, न्यूज़-18 और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में, वे वर्ष 2019 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं।
हिमांशु की पहचान विशेष रूप से राजनीति के विश्लेषक के तौर पर होती है। उन्हें बिहार की क्षेत्रीय राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति की गहरी और बारीक समझ है। एक पत्रकार के रूप में उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों और कई विधानसभा चुनावों को बेहद करीब से कवर किया है, जो उनके वृहद अनुभव और राजनीतिक दृष्टि को दर्शाता है।
काम के इतर, हिमांशु को सिनेमा का विशेष शौक है। वे विशेष रूप से सियासी और क्राइम बेस्ड वेब सीरीज़ देखना पसंद करते हैं, जो कहीं न कहीं समाज और सत्ता के समीकरणों को समझने की उनकी जिज्ञासा को भी प्रदर्शित करता है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




