विदेश :: ताइवान ने शुरू किया पांच दिवसीय सैन्य अभ्यास
ताइवान ने सोमवार से चीन के संभावित सैन्य खतरों के बीच पांच दिवसीय सैन्य अभ्यास शुरू किया। इसका उद्देश्य सेना की तैयारी और आपात स्थिति में प्रतिक्रिया क्षमता को मजबूत करना है। अभ्यास ताओयुआन शहर में हो रहा है, जहां टैंकों और बख्तरबंद वाहनों की गश्त देखी जा रही है।

ताइपे, एजेंसी। चीन से संभावित सैन्य खतरे के बीच ताइवान ने सोमवार से पांच दिवसीय सैन्य अभ्यास शुरू कर दिया। इस अभ्यास का उद्देश्य सेना की युद्ध तैयारी और आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता को मजबूत करना है। अभ्यास के तहत ताइवान के ताओयुआन शहर की सड़कों और राजमार्गों पर टैंक तथा बख्तरबंद सैन्य वाहन गश्त करते नजर आए। ताओयुआन में ताइवान का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा स्थित है। ताइवान के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इमीडिएट कॉम्बैट रेडीनेस एक्सरसाइज नामक यह अभ्यास वास्तविक परिस्थितियों के अनुरूप आयोजित किया जा रहा है। इसमें सेना की विभिन्न इकाइयों की त्वरित तैनाती और युद्धक तैयारी का परीक्षण किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


