स्विट्जरलैंड हस्ताक्षर समारोह की मेजबानी को तैयार
स्विट्जरलैंड ने अमेरिका और ईरान के बीच समझौता ज्ञापन का स्वागत किया है। इसे पश्चिम एशिया में तनाव कम करने का महत्वपूर्ण कदम बताया गया है। स्विट्जरलैंड ने औपचारिक हस्ताक्षर समारोह की मेजबानी का प्रस्ताव दिया है। स्विस विदेश मंत्रालय के अनुसार, क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा उनकी विदेश नीति की प्राथमिकता है।

बर्न, एजेंसी। स्विट्जरलैंड ने अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौता ज्ञापन (एमओयू) का स्वागत किया है। साथ ही इसे पश्चिम एशिया में तनाव कम करने और क्षेत्रीय स्थिरता स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। साथ ही उसने इस सप्ताह के अंत में प्रस्तावित औपचारिक हस्ताक्षर समारोह की मेजबानी करने की पेशकश की है। बयान में स्विस विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि निकट और मध्य पूर्व में शांति और सुरक्षा स्विट्जरलैंड की विदेश नीति की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। स्विस संघीय विदेश विभाग (एफडीएफए) ने बताया कि वह अमेरिका, ईरान, पाकिस्तान और कतर के साथ लगातार संपर्क में है, ताकि इस सप्ताह के अंत में स्विट्जरलैंड में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर की प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराया जा सके।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


