पांच वर्षों में स्विस ग्लेशियरों का 20% हिस्सा खत्म

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

स्विट्जरलैंड के ग्लेशियरों के तेजी से पिघलने का सिलसिला जारी है। इस साल, देश के ग्लेशियर्स ने 5.5 प्रतिशत बर्फ की मात्रा खो दी है, जिससे पिछले पांच वर्षों में 19.4 प्रतिशत बर्फ खत्म हो गई। वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि ग्लेशियरों का पिघलना आने वाले जल संकट को बढ़ा सकता है।

पांच वर्षों में स्विस ग्लेशियरों का 20% हिस्सा खत्म

स्विट्जरलैंड के ग्लेशियरों (हिमनद) के तेजी से पिघलने का सिलसिला इस साल भी जारी रहा। इस साल के पहले आठ महीनों में देश के ग्लेशियर्स ने अपनी 5.5 प्रतिशत बर्फ की मात्रा खो दी। इसके साथ ही पिछले पांच वर्षों में स्विस ग्लेशियरों की कुल बर्फ का 19.4 प्रतिशत हिस्सा खत्म हो गया। स्विस ग्लेशियर मॉनिटरिंग नेटवर्क और स्विस कमीशन फॉर क्रायोस्फीयर ऑब्जर्वेशन की रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई। रिपोर्ट के अनुसार, इस साल ग्लेशियरों की औसत मोटाई में करीब 2.5 से चार मीटर तक की कमी दर्ज की गई। शोधकर्ताओं ने कहा कि कई ग्लेशियर अब केवल सतह से पिघल नहीं रहे, बल्कि उनके भीतर पानी के प्रवाह से बर्फ के अंदर सुरंगें और बड़े खाली हिस्से बन रहे हैं। इससे ग्लेशियर अंदर से कमजोर होकर टूट रहे हैं。

भीषण गर्मी बढ़ा रही परेशानी

शोधकर्ता मैथियास हुस ने कहा कि कई जगहों पर कुछ साल पहले तक जहां सैकड़ों मीटर मोटी बर्फ थी, वहां अब चट्टानों से भरा ऐसा दृश्य दिखाई दे रहा है जो चंद्रमा की सतह जैसा नजर आता है। इस बदलाव के पीछे 2026 की भीषण गर्मी और सर्दियों में कम बर्फबारी को प्रमुख कारण है। अप्रैल से सितंबर तक का छह महीने का समय स्विट्जरलैंड में 1864 में रिकॉर्ड शुरू होने के बाद से सबसे गर्म और सबसे सूखा रहा। यूरोप की गर्मी वैश्विक औसत की तुलना में लगभग दोगुनी गति से बढ़ रही है और वैज्ञानिक इसका संबंध जीवाश्म ईंधन से होने वाले ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन से जोड़ते हैं।

भविष्य में पानी का संकट

ग्लेशियरों से निकलने वाला पानी फिलहाल गर्मियों में जल संकट को कुछ हद तक कम करता है। 2026 में जुलाई से सितंबर के बीच स्विस ग्लेशियरों से अनुमानित 2.2 ट्रिलियन लीटर पानी निकला, जो स्विट्जरलैंड के घरों की सालाना पेयजल खपत से चार गुणा से अधिक है। लेकिन वैज्ञानिकों ने कहा कि जैसे-जैसे ग्लेशियर छोटे होते जाएंगे, भविष्य में उनसे मिलने वाला पानी भी कम होता जाएगा।

यूरोप में भी चिंता बढ़ी

यह संकट केवल स्विट्जरलैंड तक सीमित नहीं है। यूरोप के आल्प्स इलाके में ग्लेशियर तेजी से पिघल रहे हैं। इससे पानी की उपलब्धता, बिजली बनाने और पर्यटन पर असर पड़ सकता है। 1997 से जिन ग्लेशियरों पर लगातार नजर रखी जा रही है, उन्होंने इस दौरान बड़ी मात्रा में बर्फ खोई। आल्प्स यूरोप की एक बहुत बड़ी और ऊंची पर्वत श्रृंखला है। यह स्विट्जरलैंड, फ्रांस, इटली, ऑस्ट्रिया, जर्मनी और स्लोवेनिया समेत कई देशों में फैली हुई है।

महत्वपूर्ण प्रश्न

✦स्विट्जरलैंड में ग्लेशियरों का पिघलने का मुख्य कारण क्या है?−
इस बदलाव के पीछे 2026 की भीषण गर्मी और सर्दियों में कम बर्फबारी को प्रमुख कारण है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़पांच वर्षों में स्विस ग्लेशियरों का 20% हिस्सा खत्म