टायरों से चार्ज होंगी इलेक्ट्रिक बसें
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
स्विट्जरलैंड की एक कंपनी ने इलेक्ट्रिक बसों के लिए नई वायरलेस चार्जिंग तकनीक विकसित की है। इसमें बस के टायरों में लगे कॉइल सड़क की चार्जिंग प्लेट से बिजली लेकर बैटरी तक पहुंचाते हैं। बस के स्टॉप पर रुकते ही चार्जिंग शुरू हो जाती है, जिससे 90 फीसदी ऊर्जा का सही उपयोग संभव है।

बर्न। स्विट्जरलैंड की एक कंपनी ने इलेक्ट्रिक बसों के लिए नई वायरलेस चार्जिंग तकनीक तैयार की है। इसमें बस के टायरों के अंदर लगे खास कॉइल सड़क में बनी चार्जिंग प्लेट से बिजली लेकर बैटरी तक पहुंचाते हैं। बस के स्टॉप पर रुकते ही सिस्टम सक्रिय हो जाता है और यात्रियों के चढ़ने-उतरने के दौरान भी बस चार्ज होती रहती है। इससे करीब 90 फीसदी ऊर्जा का सही इस्तेमाल हो सकता है। इसके लिए स्टील बेल्ट वाले सामान्य टायरों की जगह नए टायर विकसित किए गए हैं। रास्ते में बार-बार चार्जिंग मिलने से बसों में बड़ी बैटरी लगाने की जरूरत नहीं होगी।
इससे बस का वजन और लागत कम होगी और यात्रियों के लिए ज्यादा जगह मिलेगी।

