ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशडोनाल्ड ट्रंप बोले- 12 जून को अब भी हो सकती है किम जोंग के साथ शिखर वार्ता

डोनाल्ड ट्रंप बोले- 12 जून को अब भी हो सकती है किम जोंग के साथ शिखर वार्ता

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को संकेत दिए कि उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन के साथ उनकी शिखर वार्ता अब भी 12 जून को हो सकती है। ट्रंप ने गुरुवार को इस वार्ता को रद्द कर दिया...

डोनाल्ड ट्रंप बोले- 12 जून को अब भी हो सकती है किम जोंग के साथ शिखर वार्ता
वाशिंगटन, एजेंसी। Fri, 25 May 2018 11:48 PM
ऐप पर पढ़ें

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को संकेत दिए कि उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन के साथ उनकी शिखर वार्ता अब भी 12 जून को हो सकती है। ट्रंप ने गुरुवार को इस वार्ता को रद्द कर दिया था। ट्रंप ने कहा कि उनका प्रशासन उत्तर कोरियाई अधिकारियों से इस संबंध में बातचीत कर रहा है। ट्रंप ने व्हाइट हाउस में कहा, ' हम देखते हैं कि क्या होता है। हम अब उनसे बात कर रहे हैं। उनकी इसकी (बातचीत) बहुत इच्छा है। हम भी इसे करना चाहते हैं। हम देखेंगे कि क्या होता है।'

अमेरिका के साथ किसी भी समय वार्ता के लिए तैयार: उत्तर कोरिया

ट्रंप सिंगापुर में 12 जून को रद्द हो चुकी बातचीत को लेकर आशावादी नजर आए। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, 'यह 12 जून को भी हो सकती है। हम देखेंगे कि क्या होता है।' इससे एक दिन पहले, ट्रंप ने किम को लिखे पत्र में सिंगापुर में 12 जून को प्रस्तावित बातचीत को रद्द करने की घोषणा की थी। उन्होंने प्योंगयांग के ' अत्यंत गुस्से को अपने फैसले का कारण बताया। उधर, उत्तर कोरिया ने एक बयान में शिखर वार्ता रद्द होने पर अफसोस जताया था और कहा था कि वह किसी भी समय वार्ता के लिए इच्छुक है। ट्रंप ने इसे बहुत अच्छी खबर बताया था।

उत्तर कोरिया की इस हरकत की वजह से डोनाल्ड ट्रंप ने रद्द की वार्ता

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें