ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशपाकिस्तानी सेना के काफिले पर आत्मघाती हमला, नौ जवान मरे

पाकिस्तानी सेना के काफिले पर आत्मघाती हमला, नौ जवान मरे

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में रविवार सुबह पाकिस्तानी सेना के काफिले पर भी फिदायीन हमला हुआ। इसमें कम से कम नौ सैन्यकर्मियों की मौत हो गई जबकि 11 अन्य घायल हो गए हैं। द बलूचिस्तान पोस्ट की खबर के...

पाकिस्तानी सेना के काफिले पर आत्मघाती हमला, नौ जवान मरे
एजेंसियां,क्वेटा।Mon, 18 Feb 2019 12:32 AM
ऐप पर पढ़ें

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में रविवार सुबह पाकिस्तानी सेना के काफिले पर भी फिदायीन हमला हुआ। इसमें कम से कम नौ सैन्यकर्मियों की मौत हो गई जबकि 11 अन्य घायल हो गए हैं।

द बलूचिस्तान पोस्ट की खबर के मुताबिक बलूच राजी अजोई संगर(बीआरएएस) संगठन ने इस आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी ली है। अखबार ने संगठन के प्रवक्ता बलूच खान के हवाले से कहा कि पाक सैनिकों का दस्ता जब तुर्बत और पंजगुर शहर के मध्य(चीन-पाक आर्थिक गलियारा) गश्त कर रहा था उसी समय आत्मघाती हमला हुआ।

इसमें पाक सेना के नौ सैनिक मौके पर ही हताहत हो गए। सूचना मिलते ही मदद के लिए आए पाकिस्तानी सैनिकों ने 11 घायलों को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया। घटना के बाद इस इलाके को सील कर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। बता दें कि सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के पाकिस्तान आने से कुछ घंटे पहले ही यह हमला हुआ है।  

बीआरएएस क्या है

यह संगठन बलूच प्रो फ्रीडम ऑर्गेनाइजेशन, बलूच लिबरेशन आर्मी, बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट और बलूच रिपब्लिक गार्ड से मिलकर बना है। इसके हमलावर बलूचिस्तान की आजादी की मांग कर रहे हैं। 

PULWAMA TERROR ATTACK: पाकिस्तान ने कहा- सबूत साझा करने पर भारत के साथ सहयोग करेंगे

ईरान ने भी लगाए आरोप, पाकिस्तान सरकार जानती है आतंकी कहां है

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें