ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशस्टीफन हॉकिंग निधन: पीएम मोदी से लेकर सत्या नडेला तक, जानिए किसने क्या कहा

स्टीफन हॉकिंग निधन: पीएम मोदी से लेकर सत्या नडेला तक, जानिए किसने क्या कहा

महान भौतिक वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग के बुधवार तड़के हुए निधन की खबर से दुख की लहर है। कई दिग्गजों ने ट्विटर पर हॉकिंग के निधन पर दुख जताया।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महान ब्रह्मांड विज्ञानी...

स्टीफन हॉकिंग निधन: पीएम मोदी से लेकर सत्या नडेला तक, जानिए किसने क्या कहा
नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तानWed, 14 Mar 2018 01:28 PM
ऐप पर पढ़ें

महान भौतिक वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग के बुधवार तड़के हुए निधन की खबर से दुख की लहर है। कई दिग्गजों ने ट्विटर पर हॉकिंग के निधन पर दुख जताया। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महान ब्रह्मांड विज्ञानी स्टीफन हॉकिंस के निधन पर आज दुख जताया और कहा कि उनके धैर्य और दृढ़ता ने दुनियाभर के लोगों को प्रेरणा दी है। उन्होंने स्टीफन हॉकिंग को एक उत्कृष्ट वैज्ञानिक और शिक्षाविद बताते हुए कहा कि उनका निधन दुखद है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके काम ने विश्व को एक बेहतर स्थान बनाया है।

वहीं, माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सत्या नाडेला ने ट्वीट कर कहा, 'हमने आज एक महान शख्स खो दिया है। स्टीफन हॉकिंग को विज्ञान के क्षेत्र में उनके अविश्वसनीय योगदान और जटिल सिद्धांतों और अवधारणाओं को लोगों के लिए अधिक सुलभ बनाने के लिए याद किया जाएगा।' 

नाडेला ने कहा, 'उन्हें अपने सामने आने वाली बाधाओं के बावजूद ब्रह्मांड की संपूर्ण समझ हासिल करने के उनके जुनून के लिए भी याद किया जाएगा। उनकी आत्मा को शांति मिले। उनकी विरासत और प्रतिभा अमर रहेगी।'

गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुंदर पिचाई ने ट्वीट किया, 'विश्व ने एक सुंदर मस्तिष्क और एक प्रतिभाशाली वैज्ञानिक खो दिया है। स्टीफन हॉकिंग की आत्म को शांति मिले।'

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें