67 सालों तक रहे एक साथ, कोरोना से कुछ ही मिनटों के अंतराल पर हुई मौत

एपी, फोर्ट लॉडरडेल
Follow us on Google News
share

अमेरिका में एक दंपति ने दशकों तक साथ जीवन बिताया और जब दुनिया को रुखसत कहने का समय आया तो दोनों कुछ ही मिनटों के अंतराल पर इसे छोड़कर चले गए। बिल और एस्तेर इलिनस्की ने लगभग सात दशक एक साथ बिताए। वे...

अमेरिका में एक दंपति ने दशकों तक साथ जीवन बिताया और जब दुनिया को रुखसत कहने का समय आया तो दोनों कुछ ही मिनटों के अंतराल पर इसे छोड़कर चले गए। बिल और एस्तेर इलिनस्की ने लगभग सात दशक एक साथ बिताए। वे एक दूसरे के पूरक थे और एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते थे। उनकी एकमात्र संतान सारा मिल्वाइस्की ने कहा कि दोनों की इस महीने कोविड-19 से पाम बीच काउंटी में कुछ ही मिनटों के अंतर पर मौत हो गई। उन्होंने कहा कि उसके लिए यह दोहरा झटका था। उसके पिता 88 और माता 92 वर्ष की थीं। उनकी शादी की 67वीं सालगिरह इस सप्ताह के अंत में थी।

'यह दिल दुखाने वाला एहसास'
मिल्वाइस्की ने कहा, ''बहुत अद्भुत है, यह जानकर कि वे एक साथ चले गए, इस तरह का दिल दुखाने वाला एहसास है। उन्होंने कहा, ''मैं उन्हें याद करती हूं।'' उन्होंने कहा कि पिछले साल महामारी के आने के बाद उनके माता-पिता सभी तरह की एहतियात बरतते थे। उनकी मां घर पर ही रहती थीं और उनके पिता कभी-कभी घर से बाहर जाते थे। उनकी बेटी ने कहा, ''ईश्वर उन्हें अपने पास नहीं बुला सकता। उन्हें इस संसार में रहने की जरूरत थी।''

'दोनों हमेशा रहेंगे साथ'
मिल्वाइस्की ने कहा, ''यह डरावना था।'' एस्टेर इलिनस्की की एक मार्च को सुबह दस बजकर 15 मिनट पर मौत हो गई थी और इसके 15 मिनट बाद उनके पति की मौत हो गई थी। उन्होंने कहा, ''वे हमेशा साथ थे और हमेशा साथ रहेंगे।''

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari
लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी को मीडिया में नौ साल से अधिक का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में यह दूसरी पारी है और बतौर चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले आजतक समेत अन्य ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। राजनीतिक विषयों पर लिखने में अधिक रुचि है। मदन ने नेशनल, इंटरनेशनल, स्पोर्ट्स, यूटीलिटी, एजुकेशन समेत विभिन्न बीट्स में काम किया है। खाली समय में नई जगहें घूमना, लॉन टेनिस, क्रिकेट खेलना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़67 सालों तक रहे एक साथ, कोरोना से कुछ ही मिनटों के अंतराल पर हुई मौत