ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेश ट्रंप ने पोर्न स्टार को दिए थे 1 लाख 30 हजार डॉलर, अब वकील को लौटाए

ट्रंप ने पोर्न स्टार को दिए थे 1 लाख 30 हजार डॉलर, अब वकील को लौटाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने निजी वकील माइकल कोहेन को 1,30,000 डॉलर की वह राशि वापस दे दी है जो कोहेन ने वर्ष 2016 के राष्ट्रपति चुनाव से पहले उनकी ओर से पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल को...

 ट्रंप ने पोर्न स्टार को दिए थे 1 लाख 30 हजार डॉलर, अब वकील को लौटाए
नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 03 May 2018 04:54 PM
ऐप पर पढ़ें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने निजी वकील माइकल कोहेन को 1,30,000 डॉलर की वह राशि वापस दे दी है जो कोहेन ने वर्ष 2016 के राष्ट्रपति चुनाव से पहले उनकी ओर से पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल को चुप रहने के लिए दी थी। राष्ट्रपति के एक अधिवक्ता ने इस बारे में यह जानकारी दी।

न्यूयॉर्क के पूर्व मेयर रुडोल्फ गिउलिआनि हाल ही में ट्रंप की कानूनी टीम का हिस्सा बने हैं। उन्होंने फॉक्स न्यूज के प्रस्तोता सियान हनीटी से एक साक्षात्कार में यह रहस्योद्घाटन किया। रुडोल्फ का यह बयान ट्रंप के पिछले महीने 'एयर फोर्स वन' को दिए उस बयान से एकदम उलट है जिसमें उन्होंने इस बात से साफ इनकार किया था कि उनके वकील माइकल कोहेन ने डेनियल को 1,30,000 डॉलर दिए थे। गिउलिआनि ने कहा, वह पैसा अभियान के लिए तय राशि का हिस्सा नहीं थी।

इससे अभियान वित्तपोषण का उल्लंघन नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि पैसा कानून कंपनी द्वारा दिया गया था और राष्ट्रपति ने उसे वापस कर दिया है। गिउलिआनि ने 'द वॉल स्ट्रीट जनरल' को दिए एक साक्षात्कार में कहा, उन्होंने (ट्रंप ने) कोहेन को पैसे वापस दे दिए हैं। किसी तरह का कोई अपराध नहीं हुआ। माइकल को इससे निपटने का अधिकार दिया गया था।  
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें