मैत्रीपूर्ण वॉलीबाल मैच में एसएसबी की टीम जीती
हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
तृतीय वाहिनी एसएसबी और नेपाल सशस्त्र प्रहरी बल के बीच खखरोला में मैत्रीपूर्ण वॉलीबॉल मैच आयोजित हुआ। कमांडेंट प्रमोद देवरानी के निर्देशन और निरीक्षक राकेश कुमार की अध्यक्षता में हुए मुकाबले में दोनों टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। एसएसबी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 2-1 से जीत दर्ज की। आयोजन से दोनों सुरक्षा बलों के बीच विश्वास, समन्वय, सहयोग और मैत्रीपूर्ण संबंध मजबूत करने का संदेश मिला।

तृतीय वाहिनी एसएसबी व नेपाल के एसएसबी के बीच मैत्रीपूर्ण वॉलीबाल मैच का आयोजन किया गया। दोनो टीमों ने उत्साह के साथ भाग लिया। एसएसबी की टीम ने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन करते हुए 2-1 से जीत हासिल की। तृतीय वाहिनी एसएसबी कमांडेंट प्रमोद देवरानी के निर्देशन में सशस्त्र सीमा बल समवाय खखरोला व नेपाल सशस्त्र प्रहरी बल के बीच मैत्रीपूर्ण वॉलीबॉल मैच का आयोजन किया गया। निरीक्षक सामान्य राकेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस रोमांचक मुकाबले में एसएसबी की टीम ने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन करते हुए 2-1 से शानदार विजय हासिल की। इस आयोजन ने दोनों सुरक्षा बलों के बीच आपसी विश्वास, समन्वय, सहयोग व मैत्रीपूर्ण संबंधों को और अधिक सुदृढ़ करने का संदेश दिया।

