श्रावस्ती जा रही श्रीलंकाई महिला दर्शनार्थी की बस में मौत

हिन्दुस्तान, बलरामपुर
Follow us on Google News
share

बलरामपुर में भारत में धार्मिक यात्रा पर आई श्रीलंका की एक महिला, जिनका नाम कहापोला अदा रैचिगे था, की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। महिला की उम्र 56 वर्ष थी और वह लुंबिनी से श्रावस्ती यात्रा कर रही थी। चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित किया, जिससे यात्रा दल में शोक छा गया।

श्रावस्ती जा रही श्रीलंकाई महिला दर्शनार्थी की बस में मौत
श्रावस्ती जा रही श्रीलंकाई महिला दर्शनार्थी की बस में मौत

बलरामपुर, संवाददाता। धार्मिक यात्रा पर भारत आई श्रीलंका की एक महिला दर्शनार्थी की शनिवार को लुंबिनी से श्रावस्ती जाते समय अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। 46 विदेशी यात्रियों के दल के साथ टूरिस्ट बस से यात्रा कर रही महिला के सीने में अचानक तेज दर्द उठा। सहयात्रियों ने तत्काल उसे संभाला और दल में शामिल महिला स्वास्थ्यकर्मी ने प्राथमिक उपचार के साथ सीपीआर देकर जान बचाने का प्रयास किया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। आनन-फानन बस को बलरामपुर की ओर मोड़कर महिला को जिला मेमोरियल चिकित्सालय लाया गया, जहां इमरजेंसी में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान कहापोला अदा रैचिगे (56) पत्नी तुसारी इनौका, निवासी कालूबौला, श्रीलंका के रूप में हुई है। अचानक हुई मौत से धार्मिक यात्रा पर निकले विदेशी यात्रियों के दल में शोक की स्थिति पैदा हो गई。

भोपाल से शुरू हुई थी धार्मिक यात्रा

टूरिस्ट बस चालक मुकेश के अनुसार 46 यात्रियों का यह दल भोपाल से धार्मिक यात्रा पर निकला था। दल ने यात्रा के दौरान सांची, कौशांबी, वाराणसी, गया, कुशीनगर और वैशाली समेत कई प्रमुख बौद्ध स्थलों का भ्रमण किया। इसके बाद सभी यात्री नेपाल के लुंबिनी पहुंचे थे। शनिवार सुबह लुंबिनी से दल श्रावस्ती के लिए रवाना हुआ था।

महिला की हालत बिगड़ना

बताया गया कि श्रावस्ती पहुंचने से कुछ किलोमीटर पहले बस में सवार महिला ने अचानक सीने में तेज दर्द होने की शिकायत की। उसकी हालत बिगड़ते देख सहयात्रियों में शामिल श्रीलंकाई महिला स्वास्थ्यकर्मी ने तत्काल प्राथमिक उपचार शुरू किया। महिला को सीपीआर भी दिया गया, लेकिन काफी प्रयास के बावजूद उसकी हालत सामान्य नहीं हो सकी।

अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने मृत घोषित किया

महिला की हालत लगातार बिगड़ती देख चालक ने बस को बलरामपुर की ओर मोड़ दिया। उसे जिला मेमोरियल चिकित्सालय की इमरजेंसी में लाया गया। वहां तैनात चिकित्सक डॉ. अल्ताफ ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया।

सहयात्रियों के मुताबिक दल की धार्मिक यात्रा अभी करीब छह दिन और चलनी थी। 22 अगस्त को दल को दिल्ली से श्रीलंका के लिए रवाना होना था। यात्रा के बीच अचानक हुई साथी महिला की मौत ने पूरे दल को झकझोर दिया। कुछ देर पहले तक धार्मिक स्थलों के दर्शन और यात्रा को लेकर उत्साहित यात्रियों के बीच अचानक मातम छा गया।

नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों की स्थिति और स्पष्ट होगी。

सामान्य प्रश्न

महिला की मौत कब हुई?
महिला की मौत शनिवार को हुई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़श्रावस्ती जा रही श्रीलंकाई महिला दर्शनार्थी की बस में मौत