ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेश श्रीलंका में बेकाबू हुए हालात, सांसद ने पहले दंगाइयों को मारा, फिर कर ली खुदकुशी

श्रीलंका में बेकाबू हुए हालात, सांसद ने पहले दंगाइयों को मारा, फिर कर ली खुदकुशी

श्रीलंका के पीएम महिंद्रा राजपक्षे के इस्तीफे के साथ ही देश में हिंसा भड़क उठी है। लोग सत्ताधारी पार्टी के सांसदों के घर जला रहे हैं। इस बीच एक सांसद ने भीड़ पर गोली चला दी और फिर खुदकुशी कर ली।

 श्रीलंका में बेकाबू हुए हालात, सांसद ने पहले दंगाइयों को मारा, फिर कर ली खुदकुशी
लाइव हिंदुस्तान,जकार्ताMon, 09 May 2022 09:15 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें


महिंद्रा राजपक्षे के इस्तीफे के बाद श्रीलंका में भड़की हिंसा के दौरान सत्ताधारी पार्टी के एक सांसद ने पहले प्रदर्शनकारियों को गोली मारी, फिर खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। पुलिस के मुताबिक निट्टंबुवा शहर के बाहर प्रदर्शनकारियों ने सांसद अमरकीर्ति अथुकोरला की गाड़ी को रोकने की कोशिश की। इस दौरान अमरकीर्ति अथुकोरला ने प्रदर्शनकारियों पर गोली चला दी। दो लोगों को गोलियां लगी जिनमें से एक ने बाद में दम तोड़ दिया। प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद सांसद अमरकीर्ति अथुकोरला को भीड़ ने घेर लिया जिसके बाद उन्होंने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली।

गौरतलब है कि सोमवार को श्रीलंका में प्रधानमंत्री महिंद्रा राजपक्षे के इस्तीफे के साथ ही देश में हिंसा शुरू हो गई है। प्रदर्शनकारी एक-एक कर नेताओं और सांसदों के घर जला रहे हैं। हिंसा में अबतक 3 लोगों की मौत हो चुकी है और 150 से ज्यादा लोग घायल हैं।

जानकारी के मुताबिक प्रदर्शनकारियों ने कोलंबो के मोरातुवा इलाके में मेयर समन लाल फर्नांडो के घर में भी आग लगा दी गई थी। समन लाल फर्नांडो महिंद्रा राजपक्षे के समर्थक माने जाते हैं। भीड़ ने श्रीलंकाई सांसद अरुंडिका फर्नांडो के कोच्चिकड़े स्थित घर में भी आग लगा दी गई। प्रदर्शनकारी भीड़ अब सरकारी संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा रही है। भीड़ ने हंबनटोटा में डीआर राजपक्षे के स्मारक को भी गिरा दिया है।  पुलिस ने मुताबिक कुरुनेगला शहर में महिंद्रा राजपक्षे एक और वफादार जॉनस्टन फर्नांडो के दफ्तर और घर में भी आगजनी की गई है। इस आगजनी में दर्जनभर से ज्यादा गाड़ियों को भी फूंक दिया गया है।

गौरतलब है कि श्रीलंका आजादी के बाद से अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है। देश में हाहाकार मचा हुआ है। लोग को दो वक्त की रोटी नसीब नहीं हो रही है। खाने-पीने की चीजों को दाम आसमान छू रहे हैं। सरकार का खजाना खाली हो चुका है। अर्थव्यवस्था को चलाने के लिए पैसे नहीं है। लोग सरकार के खिलाफ सड़कों पर आ गए हैं। देशभर में काम-धंधा पूरी तरह ठप्प पड़ गया है। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें