ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशकोरोना की तीसरी लहर ने किया श्रीलंका का हाल बेहाल, पूरे देश में लगाया गया 10 दिन का लॉकडाउन

कोरोना की तीसरी लहर ने किया श्रीलंका का हाल बेहाल, पूरे देश में लगाया गया 10 दिन का लॉकडाउन

श्रीलंका में शुक्रवार से 10 दिन का लॉकडाउन लगाया जाएगा। यह फैसला वहां पर कोरोना की तीसरी लहर के बढ़ते मामलों को देखते हुए लिया गया है। लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए डॉक्टर और बौद्ध संप्रदाय के लोग...

कोरोना की तीसरी लहर ने किया श्रीलंका का हाल बेहाल, पूरे देश में लगाया गया 10 दिन का लॉकडाउन
भाषा, कोलंबोFri, 20 Aug 2021 06:56 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

श्रीलंका में शुक्रवार से 10 दिन का लॉकडाउन लगाया जाएगा। यह फैसला वहां पर कोरोना की तीसरी लहर के बढ़ते मामलों को देखते हुए लिया गया है। लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए डॉक्टर और बौद्ध संप्रदाय के लोग सरकार पर दबाव बनाने लगे हैं। ऐसे में श्रीलंकाई राष्ट्रपति गोटाभाया राजपक्षा ने पूरे देश में दस दिन का लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। कोरोना से बचाव के लिए बने नेशनल ऑपरेशंस सेंटर ने कहा कि यह लॉकडाउन शुक्रवार रात 10 बजे से शुरू होगा और 30 अगस्त की भोर 4 बजे तक लागू रहेगा। 

बदहाल अर्थव्यवस्था की है चिंता
श्रीलंकन आर्मी चीफ जनरल शैवेंद्र सिल्वा जो कि कोविड प्रिवेंशन सेंटर के प्रमुख भी हैं, ने कहा कि क्वारंटाइन कर्फ्यू शुक्रवार रात दस बजे से 30 अगस्त तक लागू रहेगा। इससे पहले श्रीलंकन राष्ट्रपति देश में लॉकडाउन लगाने के पक्ष में नहीं थे। उनका कहना था कि ऐसा करने से पहले से ही बदहाल देश की अर्थव्यवस्था और ज्यादा गर्त में चली जाएगी। हालांकि बौद्धिक संप्रदाय से जुड़े लोगों और अपने सहयोगी दलों के दबाव में उन्हें यह फैसला लेने पर मजबूर होना पड़ा। 

बड़ी संख्या में लोग हुए हैं प्रभावित
बता दें कि श्रीलंका में कोरोना से स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। गुरुवार को यहां पर रिकॉर्ड 186 लोगों ने कोरोना से अपनी जान गंवाई। वहीं देश में 3800 ताजा कोरोना के मामले सामने आए हैं। यह भी अपने आप में एक रिकॉर्ड है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक श्रीलंका में अभी तक 6790 लोगों की कोरोना संक्रमण से जान जा चुकी है। वहीं 373, 165 लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि राजधानी कोलंबो सहित पश्चिमी प्रांत इस महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित है। गौरतलब है कि लगातार लॉकडाउन लगाए जाने से इस देश में पर्यटन के कारोबार पर बहुत ज्यादा असर पड़ा है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें