ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशश्रीलंका में और हमलों की चेतावनी, कड़ी सुरक्षा के बीच मस्जिदों में अदा हुई शुक्रवार की नमाज

श्रीलंका में और हमलों की चेतावनी, कड़ी सुरक्षा के बीच मस्जिदों में अदा हुई शुक्रवार की नमाज

श्रीलंकाई अधिकारियों ने शुक्रवार को चेतावनी दी कि ईस्टर रविवार को आत्मघाती हमलों को अंजाम देने वाले इस्लामी चरमपंथी राजधानी कोलंबो में और हमलों की साजिश रच सकते है। पुलिस ने एक आंतरिक परिपत्र जारी...

श्रीलंका में और हमलों की चेतावनी, कड़ी सुरक्षा के बीच मस्जिदों में अदा हुई शुक्रवार की नमाज
एजेंसी,कोलंबोFri, 03 May 2019 06:30 PM
ऐप पर पढ़ें

श्रीलंकाई अधिकारियों ने शुक्रवार को चेतावनी दी कि ईस्टर रविवार को आत्मघाती हमलों को अंजाम देने वाले इस्लामी चरमपंथी राजधानी कोलंबो में और हमलों की साजिश रच सकते है। पुलिस ने एक आंतरिक परिपत्र जारी किया जिसमें चेतावनी दी गई है कि कोलंबो शहर के कुछ प्रवेश पुलों और उत्तरी कोलंबो के एक उपरिगामी पुल को छह मई तक उसी आतंकवादी समूह द्वारा विस्फोट करके उड़ा दिये जाने की आशंका है, जिसने ईस्टर रविवार के हमलों को अंजाम दिया था। इसके बाद सुरक्षा को और कड़ा कर दिया गया है।

श्रीलंका सेना ने एक बयान में कहा कि सेना पुलिस की मदद से देशभर में व्यापक तलाशी अभियान चलाकर आतंकवादियों, ठिकानों, विस्फोटकों और हथियारों की तलाश कर रही है। गौरतलब है कि ईस्टर रविवार को गिरजाघरों और लग्जरी होटलों में हुए आत्मघाती हमलों में 253 लोगों की मौत हुई थी और लगभग 500 अन्य घायल हुए थे।

श्रीलंका में कड़ी सुरक्षा के बीच मस्जिदों में शुक्रवार की नमाज अदा की गई
वहीं दूसरी ओर श्रीलंका की मस्जिदों में शुक्रवार की नमाज अदा की गई और इस दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पिछले सप्ताह ज्यादातर मस्जिदों में सुरक्षा की आशंका के कारण शुक्रवार की नमाज अदा नहीं की गई थी। मस्जिदों में शुक्रवार की नमाज को फिर से शुरू करने के बावजूद, कैथोलिक समुदाय ने सुरक्षा की आशंका के कारण गिरजाघरों में इस सप्ताहांत की प्रार्थना को रद्द कर दिया है।

कोलंबो के आर्कबिशप मैल्कम कार्डिनल रंजीत ने बृहस्पतिवार को निर्देश दिया था कि अगली सूचना तक कोई भी सामूहिक प्रार्थना सभा नहीं होंगी। उन्होंने रविवार की प्रार्थनाओं के लिए पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराये जाने संबंधी सरकार के आश्वासन के बावजूद और हमलों पर विदेशी खुफिया सूचना का हवाला दिया। शिक्षा मंत्रालय छह मई को स्कूलों को फिर से शुरू करने के लिए तैयार है। शिक्षा मंत्री अकिला विराज करियावासम ने कहा कि स्कूलों में सुरक्षा उपलब्ध कराई जायेगी। पुलिस ने स्कूलों के निकट वाहनों को खड़ा नहीं करने की लोगों को चेतावनी दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें