श्रीलंका में भारत के पूर्व अंडर-19 विश्व कप हीरो मनजोत कालरा गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

श्रीलंका में भारतीय पूर्व अंडर-19 क्रिकेटर मनजोत कालरा को गिरफ्तार किया गया है। कालरा, जो जाफना किंग्स के सह-मालिक हैं, एक खिलाड़ी को रिश्वत देने की कोशिश के आरोप में पकड़े गए। उनकी गिरफ्तारी टूर्नामेंट के शुरू होने से कुछ घंटे पहले हुई। इस मामले में अन्य सहयोगी भी गिरफ्तार हुए हैं।

श्रीलंका में भारत के पूर्व अंडर-19 विश्व कप हीरो मनजोत कालरा गिरफ्तार

श्रीलंका में शुक्रवार को भारत के पूर्व अंडर-19 क्रिकेटर मनजोत कालरा को गिरफ्तार किया। कालरा लंका प्रीमियर लीग की टीम जाफना किंग्स के सह-मालिक हैं। श्रीलंका की खेल भ्रष्टाचार रोधी जांच इकाई ने एक खिलाड़ी को रिश्वत देने की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी टूर्नामेंट के छठे चरण के शुरू होने से कुछ घंटे पहले हुई। रिपोर्टों के मुताबिक, 27 वर्षीय कालरा को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया और 31 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस मामले में कालरा के सहयोगी युवराज पुष्पा को भी गिरफ्तार किया और हिरासत में भेज दिया। इस बीच, श्रीलंका क्रिकेट ने कहा कि इन गिरफ्तारियों का लंका प्रीमियर लीग के आयोजन पर कोई असर नहीं पड़ेगा, जो शुक्रवार से शुरू हुई।

श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने की थी शिकायत

कालरा 2018 आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में मैच जिताने वाली शतकीय पारी खेलने के बाद चर्चा में आए थे। कालरा ने खेल उद्यमिता में कदम रखते हुए इस साल की शुरुआत में जाफना किंग्स फ्रेंचाइजी में निवेश किया था। जांचकर्ताओं ने बताया कि खिलाड़ी ने लगभग 10 दिन पहले संपर्क किए जाने के बाद अधिकारियों को सूचित किया था जिसके बाद शुक्रवार को यह गिरफ्तारी हुई। श्रीलंका के खिलाड़ियों भानुका राजपक्षे, अविष्का फर्नांडो और डुनिथ वेलालागे ने शिकायत दर्ज कराई थी। ये तीनों खिलाड़ी जाफना किंग्स फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मनजोत कालरा को क्यों गिरफ्तार किया गया?
मनजोत कालरा को एक खिलाड़ी को रिश्वत देने की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।