ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशमहिला ने ऑनलाइन ऑर्डर किया स्पर्म, और फिर पैदा हुआ e-baby

महिला ने ऑनलाइन ऑर्डर किया स्पर्म, और फिर पैदा हुआ e-baby

मेडिकल साइंस की दुनिया इतनी विस्तृत हो चुकी है कि इससे संबंधित कई हैरान करने वाले मामले सामने आते रहते हैं। इसी कड़ी में ब्रिटेन से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक महिला ने 'ऑनलाइन बेबी' को...

महिला ने ऑनलाइन ऑर्डर किया स्पर्म, और फिर पैदा हुआ e-baby
लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 19 Sep 2021 05:08 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

मेडिकल साइंस की दुनिया इतनी विस्तृत हो चुकी है कि इससे संबंधित कई हैरान करने वाले मामले सामने आते रहते हैं। इसी कड़ी में ब्रिटेन से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक महिला ने 'ऑनलाइन बेबी' को जन्म दिया है। यह सब तब हुआ जब महिला ने बिना किसी पार्टनर के इस बेबी को जन्म दिया है। इसके लिए महिला ने ऑनलाइन स्पर्म मंगाया था। अब इसे महिला ई-बेबी भी कह रही है।

दरअसल, यह मामला ब्रिटेन के ननथॉर्प का है। 'डेली स्टार' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यहां की रहने वाली 33 साल की स्टेफनी नामक महिला का अपने पति से तलाक हो चुका है। महिला और उसके पति को पहले से ही एक बेटा है। महिला दूसरे बच्चे को भी जन्म देना चाहती थी। इसके लिए उसने तरकीब निकाली क्योंकि वह अपने पति से अलग हो चुकी थी। महिला किसी और रिलेशन में भी नहीं पड़ना चाहती थी।

रिपोर्ट के मुताबिक, महिला के पास इतने पैसे नहीं थे कि वो किसी अस्पताल से आईवीएफ करवाए क्योंकि इसके लिए उसे काफी पैसे खर्च करने पड़ते। महिला ने सबसे पहले तमाम जानकारी इकठ्ठा की और अपने कुछ दोस्तों को भी इस बारे में बताया। आखिरकार स्टेफनी ने तरीका ढूंढ निकाला, उसने एक बेबी ऐप के जरिए स्पर्म ऑर्डर किया। इसके साथ ही उसने एक इनसेमिनेशन किट भी मंगवाया।

जब तक यह दोनों चीजें उसके पास पहुंचती, तब तक महिला ने यूट्यूब और अन्य जगहों से यह जानकारी प्राप्त कर ली कि इसका उपयोग कैसे करते हैं। स्पर्म बुक करने के बाद स्पर्म डोनर खुद उनके घर तक आया और उन्हें स्पर्म दे गया था। इसके बाद महिला ने इनसेमिनेशन किट की मदद से उस स्पर्म का यूज किया। फिर महिला ने पहली ही कोशिश में बेबी को कंसीव कर लिया था, इसके बाद महिला को बेटी पैदा हुई।

महिला का कहना है कि यह किसी चमत्कार से कम नहीं है और यह एक प्रकार से 'ऑनलाइल बेबी' है। महिला ने कहा कि अगर उसके पास इलेक्ट्रॉनिक संसाधनों का एक्सेस नहीं होता तो वो इस तरह से मां कभी नहीं बन पातीं। आश्चर्य की बात यह है कि महिला को अस्पताल में भी नहीं एडमिट होना पड़ा। फिलहाल महिला काफी खुश है। महिला ने यह भी कहा कि यह अच्छी बात रही कि उसे अपनी पसंद का स्पर्म डोनर मिल गया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें