ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशशाही बच्चे के नाम को लेकर लग रही अटकलें, इन नामों में अधिक रुचि

शाही बच्चे के नाम को लेकर लग रही अटकलें, इन नामों में अधिक रुचि

प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मार्कल को बेटा होने के बाद अब हर जगह उसके नाम को लेकर अटकलें लग रही हैं। ब्रिटेन के कानूनी सट्टेबाजों ने मंगलवार को अलेक्जेंडर, जेम्स और आर्थर नामों में अत्यधिक रुचि...

शाही बच्चे के नाम को लेकर लग रही अटकलें, इन नामों में अधिक रुचि
एजेंसी,लंदनTue, 07 May 2019 08:44 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मार्कल को बेटा होने के बाद अब हर जगह उसके नाम को लेकर अटकलें लग रही हैं। ब्रिटेन के कानूनी सट्टेबाजों ने मंगलवार को अलेक्जेंडर, जेम्स और आर्थर नामों में अत्यधिक रुचि दिखाई। सट्टेबाजों ने स्पेंसर नाम पर भी अटकलें लगाई हैं, जो हैरी की दिवंगत मां राजकुमारी डायना का पहला नाम है। नाम में पहले या बीच में स्पेंसर का चयन करना हैरी का अपनी मां डायना को सम्मान देने का तरीका माना जा रहा है जिनकी साल 1997 में पेरिस में कार दुर्घटना में मौत हो गई थी। उस वक्त हैरी केवल 12 साल के थे।

श्रीलंका में ईस्टर हमले के जिम्मेदार सभी आतंकी गिरफ्तार; पुलिस ने कहा, देश अब सुरक्षित है

कुछ लोगों का यह भी मानना है कि डचेस ऑफ ससेक्स मेगन ऐसा नाम चुनेंगी जो उनकी अमेरिकी विरासत को दर्शाएगा। फिलहाल बच्चे को 'बेबी ससेक्स के नाम से जाना जा रहा है। बच्चे का जन्म सोमवार को तड़के हुआ। शाही दंपति ने अभी नहीं बताया है कि उसका जन्म घर में हुआ या अस्पताल में।

Build 2019: माइक्रोसॉफ्ट ने चुनाव को सुरक्षित बनाने को लॉन्च किया सॉफ्टवेयर टूल

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें