अंतरिक्ष में पहली बार मिली चीनी
स्पेनिश नेशनल रिसर्च काउंसिल के वैज्ञानिकों ने मिल्की वे के केंद्र के पास गैस और धूल के बादल में एरिथ्रुलोज नाम की चार कार्बन वाली चीनी खोजी है। यह सौर मंडल के बाहर इस चीनी की पहली खोज है, जो जीवन के लिए आवश्यक सामग्रियों की पृथ्वी से पहले मौजूदगी को दर्शाती है।

मैड्रिड, एजेंसी। स्पेनिश नेशनल रिसर्च काउंसिल के वैज्ञानिकों को मिल्की वे (गैलेक्सी) के केंद्र के पास गैस और धूल के बादल में एरिथ्रुलोज नाम की चीनी मिली है। चार कार्बन एटम वाली यह चीनी आमतौर पर रसभरी में पाई जाती है। सौर मंडल के बाहर इस चीनी की यह पहली खोज है, जिसे स्पेन के रेडियो टेलीस्कोप की मदद से 'नेचर एस्ट्रोनॉमी' जर्नल में प्रकाशित किया गया है। जीवित प्रणालियों में शुगर ऊर्जा और जेनेटिक मटीरियल के निर्माण के लिए बेहद जरूरी होती है। अंतरिक्ष में इसकी मौजूदगी से इस थ्योरी को मजबूती मिली है कि जीवन के लिए जरूरी सामग्रियां ब्रह्मांड में आम हैं और ये पृथ्वी के बनने से पहले ही अंतरिक्ष में मौजूद थीं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


